दिलचस्प वीडियोः विलुप्ति मत चुनिए....डायनासोर का दुनिया को यूएन शिखर सम्मेलन के पूर्व गजब संदेश, हिन्दी में डब वीडियो देखिए
रायपुर, 28 अक्टूबर 2021। यूनाइटेड नेशन की जलवायु परिवर्तन पर होने वाली सीओपी 26 की बैठक से पहले यूनाइटेड नेशन के फेमस असेंबली हॉल न्यूयॉर्क में गवाही देने के लिए फ्रैंकी नाम का एक असाधारण साक्षी पहुंचा. जितने फॉसिल फ्यूल (जीवाश्म ईंधन) जलाने पर दुनिया के नेताओं और लोगों को बताया कि विलुप्ति मत चुनिए. यू.एन.डी.पी. ने साथ में ही जारी रिपोर्ट में कहा है कि दुनिया में जलवायु संकट से निपटने के लिए हर साल जितना पैसा गरीब देशों को दिया जाता है, उस से 4 गुना ज्यादा (423 बिलियन डॉलर) फॉसिल फ्यूल की सब्सिडी के लिए दिया जाता है.
यू.एन.डी.पी. ने वीडियो अभिनेता जैक ब्लैक की आवाज में जारी किया है आमजन को संदेश देने के लिए हिंदी में डब वीडियो देखिए.