पत्रकारिता विभाग की एचओडी गोपा बागची ने कुलपति प्रो0 चक्रवाल को भेंट की पॉलिटिकल कम्यूनिकेशन संपादित पुस्तक की प्रथम प्रति

Update: 2021-11-02 13:11 GMT

बिलासपुर, 2 नवंबर 2021। गुरु घासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर की पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की संस्थापक विभागाध्यक्ष एवं सुप्रसिद्ध मीडिया शिक्षाविद डॉ गोपा बागची के द्वारा संपादित पुस्तक पालिटिकल कम्युनिकेशन की प्रथम प्रति प्रो.आलोक चक्रवाल कुलपति, गुरु घासीदास विश्वविद्यालय को भेंट की। बिहार के लोकप्रिय एएमएस पब्लिकेशन से प्रकाशित पुस्तक की प्रति प्राप्त करते हुए कुलपति प्रोफेसर आलोक चक्रवाल ने प्रशंसा व्यक्त करते हुए कहा कि आज के वर्तमान परिदृश्य में पालिटिकल कम्युनिकेशन की नई संभावनाओं और विमर्श के लिए यह पुस्तक मीडिया शिक्षा के क्षेत्र में अत्यंत महत्वपूर्ण है। उल्लेखनीय है कि पालिटिकल कम्युनिकेशन जैसे विषय पर लेखिका डा बागची ने अनेक ताजा मुद्दों को शामिल किया है।

Similar News