एटीएल लैब से इनोवेशन के साथ ही क्रिएटिविटी और वैज्ञानिक पहलुओं को बढ़ावा मिलेगा, राज्योत्सव में एटीएल लैब को मिली सराहना
ब्रमेतरा, 1 नवंबर 2021। राज्योत्सव के मौके पर बेमेतरा के बेसिक स्कूल मैदान परिसर में आयोजित राज्योत्सव में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेड़ा के छात्र व छात्राओं ने राज्योत्सव में अपनी प्रतिभा व कौशल एटीएल लैब के माध्यम से राज्य उत्सव में प्रस्तुत की।
सरिता गुप्ता प्राचार्य/एटीएल इंचार्ज ने बताया कि छात्र और छात्राओं द्वारा एटीएल लैब में बनाए गए हमारे प्रोजेक्ट के माध्यम से सीमित साधन होने के बावजूद भी अगर बच्चों के हौसले बुलंद हो तो वह हर कार्य को कर सकते हैं। एटीएल लैब का उद्देश्य ही यह है कि छात्रों में पढ़ाई के साथ साथ इनोवेशन क्रिएटिविटी और वैज्ञानिक पहलुओं को बढ़ावा मिले आज हमने बच्चों की क्रिएटिविटी द्वारा स्मार्ट सिटी का निर्माण किया है। जिसमें छात्रों ने सेंसर डस्टबिन, ऑटोमेटिक स्ट्रीट लाइट, ट्रैफिक सिग्नल ,ब्लूटूथ कनेक्टर कार ,वॉइस कंट्रोलर कार, ब्लूटूथ कनेक्ट लाइट डबल साउंड लाइट इनवर्टर फायर अलार्म कीपैड डोर लॉक इत्यादि प्रोजेक्ट का उपयोग कर आधुनिक स्मार्ट सिटी का निर्माण किया। राज्योत्सव के मुख्य अतिथि श्री विकास उपाध्याय संसदीय सचिव, श्री आशीष छाबड़ा विधायक बेमेतरा, जिलाधीश श्री विलास संदीपान भास्कर शामिल हुए। इसके साथ ही शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेड़ा के शिक्षक श्री आसकरण करण राजपूत व छात्र और छात्राएं भावना वर्मा, दिव्यानी वर्मा ,तनुजा, रितिका ,पलक ,रामप्रवेश ,नागेश्वर ,दानेश्वर ,भानु उदय, उमेश ,चंद्रप्रकाश ,लक्ष्मण ने हिस्सा लिया।