विराट कोहली ने इस अंदाज में सचिन तेंदुलकर को दी जन्मदिन की बधाई…

Update: 2020-04-24 06:36 GMT

मुंबई 24 अप्रैल 2020. सचिन तेंदुलकर अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। सचिन का जन्म 24 अप्रैल 1973 को मुंबई में हुआ था। विराट ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान की सचिन के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है। तेंदुलकर अपना 47वां जन्मदिन सेलिब्रिट नहीं कर रहे हैं। कोविड-19 महामारी से इस समय लगभग पूरी दुनिया ही परेशान है और यही वजह है कि तेंदुलकर इस साल अपना जन्मदिन नहीं सेलिब्रेट कर रहे हैं।

विराट कोहली ने उनके लिए ट्वीट में लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे उस इंसान को खेल के प्रति जिनके जुनून ने कई लोगों को प्रेरित किया। पाजी आपका साल शानदार रहे।’ विराट अपना रोल मॉडल तेंदुलकर को ही मानते हैं। वहीं विराट भी सचिन के पसंदीदा खिलाड़ियों में शामिल हैं। तेंदुलकर दुनिया के इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जिनके खाते में 100 सेंचुरी दर्ज हैं। विराट कोहली मौजूदा दौर के बेस्ट बल्लेबाजों में शुमार किए जाते हैं। इतना ही नहीं विराट की तुलना भी कई बार सचिन से की जाती है।

Similar News