पूर्व तेज गेंदबाज ने वर्तमान गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद को बताया दुनिया में बेस्ट

Update: 2020-06-11 07:13 GMT

नईदिल्ली 11 जून 2020। प्रसाद, जवागल श्रीनाथ के साथ भारत की सबसे सफल तेज गेंदबाजी जोड़ी में से एक रहे हैं। लेकिन उनका मानना है कि आज के विपरीत, 2000 और 2015 के बीच भारतीय पेस अटैक इतना अच्छा नहीं था। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भारतीय तेज गेंदबाजी अटैक वर्ल्ड में बेस्ट है। जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, इशांत शर्मा के अलावा और भी लोग अच्छा कर रहे हैं।

वेंकटेश प्रसाद ने इंटरव्यू में कहा, ”विराट कोहली की कप्तानी में वर्तमान इंडियन बॉलिंग अटैक बहुत शानदार और प्रतिभावान है।” उन्होंने कहा, ”इससे पहले जहीर खान शानदार गेंदबाज थे, लेकिन जहीर को विकेट के दूसरे छोर से अच्छा साथ नहीं मिला। तेज गेंदबाज आते और जाते रहे। कुछ समय के लिए आशीष नेहरा थे, इसके बाद फिर अजीत अगरकर आए। आरपी सिंह और प्रवीण कुमार जैसे गेंदबाजों ने भी कुछ समय तक विकेट का दूसरा छोर संभाला, लेकिन लंबे वक्त तक नहीं टिक पाए।”

हालांकि, 2000 से पहले जब भारत के लिए खेलने वाले बाएं हाथ के सीमर जमकर आए, लेकिन मौजूदा तेज गेंदबाजों में बाएं हाथ के गेंदबाद की कमी है। खलील अहमद और जयदेव उनादकट की पिछले कुछ वर्षों में कोशिश की गई थी, लेकिन दोनों में से किसी भी प्रारूप में अपनी जगह पक्की नहीं कर सके। प्रसाद ने साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि सिर्फ वैरिएशन लाने के लिए आप बाएं हाथ का गेंदबाज नहीं रख सकते।

उन्होंने कहा, ”देखिए, सिर्फ इसलिए कि वैरिएशन चाहिए, इसका मतलब यह नहीं कि आप लेफ्ट आर्म सीमर को लाएंगे। उनके पास अच्छा हुनर होना चाहिए और उस हुनर को दिखाना भी आना चाहिए। जैसे जहीर खान, आरपी सिंह और आशीष नेहरा में थी।”

हा, ”अगर आपमें वह खूबियां नहीं हैं तो इसका मतलब है कि नहीं है। अगर आप किसी को लाते हैं, उदाहरण के लिए खलील अहमद को सिर्फ इसलिए नहीं ला सकते, क्योंकि वह लेफ्ट आर्म स्पिनर है।

Similar News