Kodak दे रहा है सबसे भारी डिस्काउंट...24 इंच से लेकर 65 इंच के Smart TV मिलेंगे सिर्फ इतने में...
नईदिल्ली 23 दिसम्बर 2021। स्मार्ट टीवी सेगमेंट इस क्रिसमस पर, कंपनी ने बेज़ल-लेस कोडक CAPRO, और 7XPRO पर ग्राहकों को शानदार डील देने के लिए फ्लिपकार्ट के साथ साझेदारी की है और इस सेल के दौरान आप टीवी की केवल 7499 रुपये की शुरूआती कीमत पर खरीद सकेंगे। स्मार्ट टीवी की ये सेल क्रिसमस के दिन 25 दिसंबर 2021 को शुरू होगी। इस सेल में Kodak ने अपने 14 स्मार्ट टीवी रखे हैं। आप इन टीवी को अब तक की सबसे कम कीमत पर खरीद सकते हैं.
इसक साथ ही यूजर्स को आईसीआईसीआई और एक्सिस बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड से इन स्मार्ट टीवी की खरीदने पर अतिरिक्त 10% की छूट भी प्राप्त होगी। यह पांच-दिवसीय सेल 25 दिसंबर से शुरू होगी। यदि आप लंबे समय से एक टीवी खरीदना चाहते हैं तो नया कोडक टीवी खरीदने का यह प्रस्ताव अच्छा है।
टेलिकॉम टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक Kodak का बेस टीवी 24HDX100S आप इस सेल में केवल 7,499 रुपये में खरीद सकते हैं। अगर आपके पास आईसीआईसीआई और एक्सिस बैंक का डेबिट या क्रेडिट कार्ड है तो आप इन सभी टीवी को 10% की छूट पर खरीद पाएंगे। वहीं कंपनी 32-इंच से लेकर 65-इंच तक के स्मार्ट टीवी पर 3000 रुपये तक की छूट मिल रही है।