LPG सिलेंडर छोड़िये... कुकिंग के लिए इस्तेमाल करिये ये 3 तरीके, आसानी से कुछ ही मिनटों में बन जाएगा खाना
Electric Cooking Devices: देश के ज्यादातर राज्य इस वक्त LPG गैस की किल्लत से जूझ रहे है. ऐसे में आप स्मार्ट कुकिंग के लिए बिजली से चलने वाले कुछ डिवाइसेज का इस्तेमाल कर सकते हैं. जिसका इस्तेमाल भी आसानी से किया जा सकता है. यह बिजली की खपत भी कम होगी और खाना भी जल्दी बन जायेगा. तो चलिए जानते हैं कुकिंग के लिए किस इलेक्ट्रिक डिवाइस का इस्तेमाल करें...
इमेज- AI जनरेटेड
Electric Cooking Devices: देश के ज्यादातर राज्य इस वक्त LPG गैस की किल्लत से जूझ रहे है. कई राज्यों में होटल और रेस्टोरेंट बंद हो गए हैं. तो वहीँ अब बड़े बड़े रेस्टोरेंट और कैफे में भी गैस सिलेंडर की जगह अब चूल्हे ने नहीं लेली है. लेकिन भागदौड़ की जिंदगी में रोज चूल्हे पर खाना बनाना आसान नहीं है. जितना ज्यादा समय खाना बनने में लगता है. उससे ज्यादा समय और मेहनत बर्तन धोने में लगती है. ऐसे में आप स्मार्ट कुकिंग के लिए बिजली से चलने वाले कुछ डिवाइसेज का इस्तेमाल कर सकते हैं. जिसका इस्तेमाल भी आसानी से किया जा सकता है. यह बिजली की खपत भी कम होगी और खाना भी जल्दी बन जायेगा. तो चलिए जानते हैं कुकिंग के लिए किस इलेक्ट्रिक डिवाइस का इस्तेमाल करें...
इंडक्शन चूल्हा
इलेक्ट्रिक कुकिंग डिवाइस इंडक्शन चूल्हा खाना बनाने के सबसे अच्छा और आसान तरीका है. कई घरों में यह मिल जाता है. इसके इस्तेमाल लोग अचानक LPG गैस खत्म होने पर एमरजेंसी के लिए करते हैं. लेकिन अब इसका इस्तेमाल करने का समय आ गया है. इंडक्शन बिजली से चलता है. इसके लिए स्टील के बर्तन का युस करते हैं. इसमें खाना जल्दी बन जाता है.
बाजार में कई कीमतों पर इंडक्शन चूल्हा उपलब्ध हैं. 1000 से लेकर 3000 रूपए में इंडक्शन चूल्हा मिल जायेगा. आप अपने बजट के अनुसार खरीद सकते हैं.
इलेक्ट्रिक मल्टी कुकर
इलेक्ट्रिक मल्टी कुकर कुकिंग के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. यह बिजली से चलता है. इलेक्ट्रिक मल्टी कुकर में के साथ कई चीजें बना सकते हैं. चावल, दाल, सब्जी, सूप, स्टीम, फ्राई या प्रेशर कुकिंग जैसे काम कर सकते हैं. इसकी कीमत 2000 - 3000 से शुरू होती है. मार्केट में agaro , nova जैसे कई ब्रांड के इलेक्ट्रिक मल्टी कुकर उपलब्ध हैं.
माइक्रोवेव ओवन
अगर आपके पास माइक्रोवेव ओवन है तो इसका इस्तेमाल करें. माइक्रोवेव ओवन से सर्फ खाना गर्म होता है बल्कि खाना बनता भी है. इसमें चावल, दाल, खिचड़ी, ओट्स, नूडल्स / मैगी, पास्ता और सूप भी बना सकते हैं.