Begin typing your search above and press return to search.

LPG Cylinder Price Hike: LPG सिलेंडर हुआ महंगा! इन आसान टिप्स को करें फॉलो, 15-20 दिन ज्यादा चलेगा गैस सिलेंडर

LPG Gas Saving Tips: एलपीजी सिलेंडर की किल्लतों को बढ़ता देख आम लोग परेशान हो गए हैं. खास कर महिलाओं के मन में यह सवाल आ रहा है कि एलपीजी सिलेंडर को ज्यादा तक कैसे इस्तेमाल करें. इसका यूज़ कैसे करें कि LPG गैस की खपत कम हो. तो चलिए जानते है एलपीजी सिलेंडर को इस्तेमाल कैसे करें...

LPG Gas Saving Tips
X

इमेज- AI जनरेटेड 

By Neha Yadav

LPG Gas Saving Tips: इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का असर एलपीजी सिलेंडरों पर पड़ रहा है. घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 60 रुपए और कमर्शियल गैस सिलेंडर 115 रुपए बढ़ गयी है. तो वहीँ, केंद्र सरकार ने घरेलू LPG गैस सिलेंडर की रीफिल बुकिंग नियम में बदलाव कर दिया है. ऐसे में आम लोगों की चिंता बढ़ गयी है.

एलपीजी सिलेंडर की किल्लतों को बढ़ता देख आम लोग परेशान हो गए हैं. खास कर महिलाओं के मन में यह सवाल आ रहा है कि एलपीजी सिलेंडर को ज्यादा तक कैसे इस्तेमाल करें. इसका यूज़ कैसे करें कि LPG गैस की खपत कम हो. तो चलिए जानते है एलपीजी सिलेंडर को इस्तेमाल कैसे करें...

एलपीजी गैस सिलेंडर बचाने के टिप्स

गैस पाइप- रेगुलेटर चेक करें

सबसे पहले गैस पाइप- रेगुलेटर चेक करें और पता करें कि कहीं से गैस तो लीक नहीं हो रही है. इससे न सिर्फ गैस खत्म हो रहा है बल्कि जान को भी खतरा रहता है.

प्रेशर कुकर का इस्तेमाल करें

खाना बनाने के लिए प्रेशर कुकर का इस्तेमाल करें. क्योंकि प्रेशर कुकर में खाना जल्दी बन जाता है. इस गैस का इस्तेमाल ख़त्म होता है.

ढककर खाना बनाएं

खाना बनाते समय ढककर ही खाना बनाये, ऐसे में खाना जल्दी पक जाता है. खाना पकने में जायदा समय नहीं लगता और इससे आपके LPG गैस की बचत होगी. इससे 30–50% तक गैस बच सकती है.

धीमी आंच पर खाना पकाएं

खाना जब पक जाए तो गैस की आंच धीमी कर दें और धीमी आंच पर खाना पकाएं. आंच तेज़ होने जीएस ज्यादा खत्म होती है. आंच धीमी होने से 25% तक गैस बच सकती है.

अनाज पहले से भिगोकर रखें

दाल, चावल और दूसरे अनाज को पकने में काफी समय लगता है. जिससे गैस का ज्यादा इस्तेमाल होता है. अगर इन अनाजों को पहले से भिगों कर रख देंगे तो यह जल्दी पल जायेगा.

कम पानी का इस्तेमाल करें

खाना बनाते समय बर्तन में उतना ही पानी डालें जितने की आवश्यकता होती है. क्योंकि पानी भाप बनने में जायदा समय लगता है.

गैस का बर्नर साफ रखें

गैस बर्नर साफ रखें, क्योंकि बर्नर में जमी कालिख की वजह से लौ कम आती है लेकिन गैस की खपत ज्यादा ही है इसके साथ ही छोटे बर्नर का इस्तेमाल करें.






Neha Yadav

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।

Read MoreRead Less

Next Story