कलेक्टर ने किया सिविल अस्पताल पत्थलगांव का आकस्मिक निरीक्षण..बीएमओ को दिए व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

Update: 2020-07-18 16:33 GMT

पत्थलगांव 18 जुलाई 2020। आज जशपुर कलेक्टर महादेव कावरे ने पत्थलगांव सिविल अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अस्पताल में मरीजो को मिलने वाली समुचित व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए..कलेक्टर ने अस्पताल में पदस्थ डॉक्टरों की जानकारी ली साथ ही सालों से की जा रही मांग के बाद सिविल अस्पताल पहुंची CBC मशीन भी देखने पहुंचे। इसके बाद कावरे सिविल अस्पताल के जनरल वार्ड पहुंचे और बेड में डले चद्दर गद्दों को देखते ही उन्होंने बीएमओ को तत्काल नए गड्ढे,चद्दर के साथ मरीज के परिजनों के बैठने की व्यवस्था करने को कहा..ICU में भी AC खराब की बात सुनते ही कलेक्टर कावरे ने कहा कि ICU में जब AC ही नही चलेगी तो ICU का मतलब क्या रह जाएगा उन्होंने तत्काल सभी सुविधाओं को ठीक करने स्थानीय प्रशासन को निर्देशीत किया।

कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग के सांसद प्रतिनिधि अंकित बंसल ने उन्हें अवगत कराया कि पत्थलगांव अस्पताल के विकास में सबसे बड़ा रोड़ा इस अस्पताल में सीपेज की समस्या है तो उन्होंने बीएमओ व SDM पत्थलगांव को PWD से पानी सीपेज की समस्या ठीक करवाने के लिए निर्देशित किया।

कलेक्टर कावरे ने बताया कि जिले में सभी बड़े अस्पतालों के विकास के लिए 10-10 लाख रुपये दिये गए है जिससे सीसीटीवी,आईसीयू,ट्रामा यूनिट और भी कई प्रकार के कार्य जो जरूरी हो किये जा सकेंगे जल्द ही हॉस्पिटल सर्वसुविधा युक्त होगा।इस दौरान जिला पंचायत सीईओ के.एस.मंडावी,एसडीएम दशरथ सिंह राजपूत,स्वास्थ्य विभाग के सांसद प्रतिनिधि अंकित बंसल,जनपद सीईओ सरल,तहसीलदार महेश शर्मा के साथ स्थानीय प्रशासनिक अमला मौजूद रहा..।।

Similar News