पति ने पत्नी व 2 बच्चों की हत्या कर खुद लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा- पत्नी शराब पीती है, फोन पर लड़कों से करती थी बात

Update: 2020-02-28 09:08 GMT

गाजियाबाद 28 फरवरी 2020। दिल्ली से सटे गाजियाबाद के एक मकान में दंपती और उनके दो बच्चाें के शव मिले हैं। शुक्रवार सुबह अर्थला की संजय कॉलोनी के मकान में पति का शव फांसी पर लटका मिला। दूसरे कमरे में दोनों बच्चों औ पत्नी का शव बिस्तर पर पड़ा था। आशंका है कि पति ने बच्चों और पत्नी को मारने के बाद खुदकुशी की है। दीवार पर सुसाइड नोट भी लिखा मिला। इसमें घरेलू कलह और पत्नी के शराब पीने का जिक्र है। शुक्रवार की सुबह पुलिस को इस मामले की जानकारी मिली। जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पहचान धीरज के रूप में हुई है। वहीं जांच में सामने आया है कि मृतक ने दीवार पर सुसाइड नोट लिखा है। इसमें धीरज ने इस हत्याकांड के पीछे का कारण पत्नी से नाराजगी बताई है।

इस बात का खुलासा उस समय हुआ जब मृतक धीरज का एक दोस्त उसके घर पहुंचा। उसने देखा कि उसका दोस्त फंदे से लटका हुआ है। उसने इस बात की सूचना पुलिस को दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घर का दरवाजा खोला। धीरज जहां फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला, वहीं उसकी पत्नी जमीन पर पड़ी हुई थी। दोनों बच्चों का शव बिस्तर पर मिला।

हत्याकांड की सूचना के बाद से अर्थला इलाके के लोग काफी सकते में है। वहीं मृतक धीरज के घर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई है। पुलिस धीरज और उसके परिवार के संबंध में जानकारी जुटा रही है और उसके दोस्त से भी पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, थाना साहिबाबाद क्षेत्र के संजय कॉलोनी में धीरज त्यानी अपने परिवार के साथ रहते थे। धीरज, उनकी पत्नी, दोनों बच्चों के शव उनके घर से बरामद हुए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

गौरतलब है कि इस हत्याकांड का खुलासा तब हुआ, जब मृतक धीरज का एक दोस्त उसके घर पहुंचा। उनसे देखा कि धीरज फांसी के फंदे पर लटका हुआ है, जबकि उसकी बीवी जमीन पर पड़ी हुई थी और दोनों बच्चे बिस्तर पर बेसुध पड़े थे। जिसके बाद इस घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया गया।

 

Tags:    

Similar News