….जब SDM रोपा करने उतर गयी महिलाओं संग खेतों में….. रोपा भी लगाया, जैविक खेती की बारीकियां भी बतायी

Update: 2021-07-24 10:58 GMT
….जब SDM रोपा करने उतर गयी महिलाओं संग खेतों में….. रोपा भी लगाया, जैविक खेती की बारीकियां भी बतायी
  • whatsapp icon

मुंगेली 24 जुलाई 2021| लोग उस वक्त हैरान रह गये जब SDM खुद साथ रोपा लगाने उनके साथ खेतों में उतर आयी। किसानी में जुटी महिलाओं के साथ SDM ने ना सिर्फ रोपा लगाया, बल्कि उनकी परेशानी और खेती की बारीकियों को भी जाना। दरअसल सरगांव की एसडीएम प्रिया गोयल आज क्षेत्र में किसानों का हाल जानने के लिए पथरिया दौरे पर गयी हुई थी। इसी दौरान जब वो सल्फा गांव से गुजर रही तो उन्होंने खेतों में रोपा होते देखा, जिसे देख वो खुद को रोक नहीं पायी और रोपा करने महिलाओं के बीच पहुंच गयी।

किसी महिला अधिकारी को खेत में इस तरह रोपा लगाते देख आसपास के खेतों में काम कर रहे कृषकों के लिए कौतूहल जग गया । दरअसल जैविक खेती मिशन योजना अंतर्गत की जा रही खेती का मुआयना करने एसडीएम प्रिया गोयल सल्फा पहुची थी जहाँ कृषक गया निषाद के खेत पर रोपाई कार्य किया जा रहा था किसानों से खरीफ फसल के स्थिति की जानकारी लेते हुए स्वयं कृषक के खेत में उतर कर कृषक के साथ रोपाई कार्य की तथा किसानों से खेती के बारे में आवश्यक चर्चा की उन्होंने किसानों को जैविक खेती पर जोर देने के लिए प्रेरित करते कहा कि बिना रासायनिक खादों के भी अच्छी फसल प्राप्त किया जा सकता है।

उन्होंने गोधन न्याय योजना अंतर्गत उत्पादित वर्मी खाद का फसल में उपयोग और उसके लाभ के बारे में कृषकों को आवश्यक जानकारी दी। क्षेत्रीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी विनोद साहू ने उपस्थित रहकर किसानों को खेती के कार्य में आने वाली समस्याओं , फसलों की बीमारियों और उनके निराकरण की जानकारी दी ।

Tags:    

Similar News