VIDEO…जब मुर्गा लूटने टूट पड़ी भीड़ : राजधानी में मुर्गे से भरी गाड़ी को लोगों ने लूटा….तमाशा देखती रही पुलिस….जिसके हाथ जितना मुर्गा लगा…वो ले भागा

Update: 2020-03-30 12:23 GMT

रायपुर 30 मार्च 2020। एक तरफ जहां लाॅकडाउन के चलते पूरा छत्तीसगढ़ प्रदेश अपने आप को घरों में बंद कर लिया हैं तो वहीं दूसरी तरफ राजधानी रायपुर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो लाॅकडाउन के नियमों की धज्जियां उड़ाते दिख रहा है। यहां लोगों ने नियमों को ठेंगा दिखाते हुए उल्लंघन करते हुये एक वाहन से मुर्गा लूटते हुये दिखायी दे रहे है। मौके पर पुलिस भी हैं जो सिर्फ खड़े होकर तमाशा देख रही है।

जानकारी के मुताबिक घटना कालीबाड़ी गांधी नगर के वार्ड नंबर 46 की है। आज दोपहर तीन बजे के आसपास मुर्गाें से भरी गाड़ी आकर खड़ी हुई। वाहन खड़ाकर ड्राइवर मौके से कहीं किसी काम से गया। जैसे ही ड्रायरव ने गाड़ी को गांधीनगर इलाके में खड़ा किया इसके कुछ देर बाद ही यहां पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गयी। जिसके हाथों में जितना आया वो उतने मुर्गे लूट कर ले भागा। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ मुर्गा लूटने में लग गयी।

जैसे ही इस घटना की जानकारी पुलिस को हुई तो पीसीआर वेन और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची जो तमाशा देखकर वापस मौके से चली गयी। हालांकि अभीतक के ये पता नहीं चल पाया हैं कि वाहन किसका था और क्यों छोड़ा गया।

Full View

Similar News