जब कलेक्टर खुद बुझाने लगे आग, दौरे से लौटने के दौरान जंगल में देखी आग तो खुद संभाला मोर्चा…

Update: 2021-04-02 11:05 GMT

जशपुरनगर 02 अप्रैल 2021। कलेक्टर महादेव कावरे ने आज आकस्मिक निरीक्षण के दौरान कुनकुरी विकास खंड के रैमते के सड़क के किनारे जंगल में आग लग गई थी। कलेक्टर महादेव कावरे और जिला पंचायत सीईओ केएस मंडावी अपने दल ड्राइवर, गनमैन के साथ खुद ही आग बुझाने में लग गए। और कलेक्टर ने अपने सूझबूझ और सार्थक प्रयास से आग को बुझाने में काबू पा लिए। जिससे आग को ज्यादा फैलने से काबू पा लिया गया। उन्होंने कहा कि वनों को अनावश्यक आग नहीं लगाएं इससे जीव जन्तु, वनों को नुकसान पहुंचता है। वनों को आग लगने पर तुरंत ही वन विभाग को संपर्क करने के लिए कहा गया है।

 

Tags:    

Similar News