….जब कलेक्टर किसान बनकर पहुंचे खाद खरीदने…..ऐसे पकड़ी खाद विक्रेताओं की चोरी… फोटो हो रही है खूब वायरल

Update: 2021-08-10 06:39 GMT

विजयवाड़ा 10 अगस्त 2021। यह तस्वीर विजयवाड़ा के सब क्लेकटर जी सूर्या परवीन चंद की है। इसमें वो खाद लेते दिख रहे हैं। पता है उन्होंने ऐसा क्यों किया? ऐसा उन्होंने खाद की दुकानों पर किसानों के साथ हो रही धोखाधड़ी की जांच करने के लिए किया। वो किसान का भेष बदल गए और खाद की दुकानों पर खाद लेने के लिए।

 

आईएएस जी सूर्या परवीन चंद (IAS Officer G Surya Praveen Chand) ने पाया कि दुकानदार यूरिया एमआरपी से ज्यादा कीमत पर बेच रहे थे. साथ ही खाद की खरीद को लेकर कोई बिल भी नहीं दे रहे थे. इतना ही नहीं दुकानदार गोदाम में खाद भर रखे थे. साफ था कि वे खाद की जमाखोरी भी कर रहे थे. @sushilrTOI ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर किया है. इसमें खाद लेते हुए दिख रहा शख्स और कोई नहीं, बल्कि आईएएस परवीन चंद है.

बताया जा रहा है कि इलाके के एक दुकानदार ने किसान के साथ हो रही इस धोखाधड़ी को लेकर आईएएस जी परवीन चंद को अवगत कराते हुए शिकायत दर्ज करायी थी. जिसके बाद उन्होंने खुद जांच करने के लिए शुक्रवार को यह कदम उठाया. रिपोर्ट के मुताबिक, जांच के क्रम में दो दुकानदार हेराफेरी करते पकड़े गए. जिसके बाद उनकी दुकानों को सीज कर दिया गया है. मिल रही जानकारी के मुताबिक, ये दुकानदार 266.50 की कीमत वाली खाद को 280 रुपये में बेच रहे थे. आरोप है कि ये दुकानदार ग्राहकों की आधार डिटेल भी नहीं ले रहे थे.

Tags:    

Similar News