तस्वीरें….जब CM भूपेश पहुंचे अपने ससुराल, तो हुआ कुछ इस शाही अंदाज में स्वागत…..उतारी गयी आरती…झूले पर बिठाया गया .. देखें तस्वीरें…

Update: 2020-11-20 10:01 GMT

रायपुर 20 नवंबर 2020। राज काज से फुर्सत का वक्त निकालकर आज सीएम भूपेश अपने ससुराल पहुंचे। ससुराल में मुख्यमंत्री का बड़ी ही गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने सुसराल पहुंचे थे, लिहाजा उनका स्वागत भी उसी शाही अंदाज में हुआ। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सास ने मुख्यमंत्री की आरती उतारी और फिर घर में प्रवेश कराया। आरती के बाद मुख्यमंत्री ने चरण छुकर अपनी सास का आशीर्वाद लिया।

मुख्यमंत्री की ससुराल में मौजूदगी की जो तस्वीरें सामने आयी है, इसमें वो झूले पर बैठे हुए हैं और अपने सगे संबंधियों से घिरे हुए हैं। मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी भी आज अपने मायके पहुंची थी।

सीएम बनने के बाद से व्यस्तता की वजह से मुख्यमंत्री राजधानी में रहते हुए भी दो साल से अपने ससुराल नहीं गये थे, लेकिन आज फुर्सत का वक्त निकालकर वो आज अपनी पत्नी के साथ ससुराल पहुंचे।

Tags:    

Similar News