Whatsapp अब पेमेंट, लोन बांटने से लेकर पेंशन और इंश्योरेंस भी करेगा!…. हो रही है कई नए फीचर्स लाने की तैयारी

Update: 2020-07-23 13:03 GMT

नईदिल्ली 23 जुलाई 2020। इंसटेंट मैसेजिंग देने वाला सर्विस व्हाट्सएप अब भारत में अपनी सर्विस और विस्तार करने की तैयारी में है। अभी तक आप वाट्सअप ऐप से चैटिंग और ऑडियो और वीडियो कॉल कर पाते हैं, अब बहुत जल्‍द वाट्सअप अन्‍य कई सेवाएं शुरु करने जा रहा है जिससे आप पेमेंट भी कर सकेंगे। इतना ही नहीं वाट्सअप कंपनी जल्‍द ही क्रेडिट, पेंशन और इंश्‍योरेंस सर्विस भी आरंभ करने वाली है।

खबरों के अनुसार शुरुआत में वाट्सअप का ये एक पायलयट प्रोजेक्ट होगा लेकिन इसके तहत बीमा के अलावा माइक्रो फाइनेंस और पेंशन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। वाट्सअप कंपनी ने लोगों को लोन देने के लिए भारतीय बैंकों के साथ पार्टनशिप की है। जिसमें कम आमदनी वाले कर्मचारियों के लिए भी कंपनी इंश्योरेंस और पेंशन की व्यव्यस्था करेगी। फ़िलहाल वॉट्सऐप की इस सर्विस के तहत ग्रामीण इलाक़ों में इंश्योरेंस और पेंशन दिए जाने की बात कही है।

भारत में WhatsApp के हेड अभिजीत बोस ने फिनटेक फेस्ट कॉन्फ्रेंस को वीडियो चैट के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि कंपनी यह कदम ग्रामीण इलाकों में रहने वाले कम आय वाले लोगों के लिए लेकर आ सकती है। इसके लिए कंपनी ICICI, Kotak और HDFC जैसे बैंकों के साथ मिलकर काम कर रही है।

उन्होंने कहा ऐलान करते हुए कहा कि व्हाट्सएप अब बैंकों के अलावा अन्य पार्टनर्स से भी बात कर रहा है जिसकी मदद से वो बीमा, माइक्रो फाइनेंस और कम आय वाले लोगों को लोन देना हो इस पर काम कर सके। कंपनी कुछ पार्टनर्स के साथ इन चीजों को लेकर पायलट प्रोजेक्ट शुरू करेगा।

बोस ने आगे कहा कि भारत में बैंकिंग पद्धति को सरल और विस्तार करने के लिए हम भारत के अत्याधिक बैंकों के साथ हम ऐसा करना चाहते हैं. हम आरबीआई द्वारा रेखांकित बुनयादी सेवाओं जैसे उत्पादों के लिए प्रयोगों का विस्तार करना चाहते हैं. इसकी शुरूआत हम माइक्रो पेंशन और इंश्योरेंस से करने की सोच रहे हैं

 

बोस ने आगे कहा कि हम संगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजूदर जो कि कम वेतन पाते हैं इंश्योरेंस, माइक्रोक्रेडिट और पेंशन जैसी तीन प्रोडक्टस की पहुंच सुनिश्चित करना चाहते हैं.

साल 2018 में व्हाट्सएप ने अपनी व्हाट्सएप पेमेंट सर्विस भारत में लॉन्च किया था, यह यूजर्स को रुपये भेजने और प्राप्त करने की सुविधा देता है, भारत में इसका मुकाबला पेटीएम, फोन पे और गूगल पे जैसी कंपनियों से है. कुछ समस्यों के कारण कंपनी इस सर्विस को भारत में लॉन्च नहीं कर पाई है.

Tags:    

Similar News