Prayagraj IVF Center Scam : कोख का काला कारोबार : फर्जी आधार कार्ड से 15 साल की किशोरी को बनाया अंडाणु डोनर, हिला देगी पूरी स्टोरी
Prayagraj IVF Center Scam : यूपी के प्रयागराज से बेहद हैरान कर देने वाली खबर आई हैं जहा एक किशोरी को फर्जी आधार कार्ड के जरिए बालिग और विवाहित बताकर अंडाणु निकलवा दिए. पुलिस ने मामले का खुलासा किया है और IVF की पंजीकृत एजेंट कल्पना सहित 5 लोगों को अरेस्ट किया है.
Prayagraj IVF Center Scam : कोख का काला कारोबार : फर्जी आधार कार्ड से 15 साल की किशोरी को बनाया अंडाणु डोनर, हिला देगी पूरी स्टोरी
Prayagraj IVF Center Scam : प्रयागराज : खबर प्रयागराज से हैं जहां फाफामऊ थाना इलाके की 15 वर्षीय किशोरी को IVF सेंटर ले जाकर अंडाणु निकालने वाले मामले पर पुलिस ने खुलासा कर दिया है. किशोरी का जाली ID कार्ड बनाकर उसे बालिग और विवाहिता बताया गया और फिर फर्जी प्रमाणपत्र जमा कर के सेंटर में गलत ढंग से ऑपरेशन करके अंडाणु निकाला गया.
किशोरी की मां की शिकायत पर फाफामऊ पुलिस ने IVF की एजेंट कल्पना सहित 5 लोगों को अरेस्ट किया है. DCP कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि महिला का आरोप था कि उसकी बेटी का 15 जनवरी को अपहरण किया गया उसके बाद उसे सिविल लाइन के एक IVF सेंटर लेजाकर ऑपरेशन करवा के उसके अंडाणु निकाला गया. इस शिकायत पर कल शुक्रवार को फाफामऊ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मां ने ही 3 फरवरी को अपनी बेटी को वन स्टॉप सेंटर में भर्ती कराया था.
किशोरी का बयान लिया गया तो उसने अपनी मां पर परेशान करने और घर से निकाल देने की धमकी देने का आरोप लगाया उसने बताया की वह अपनी एक सहेली के साथ IVF सेंटर पर गई थी. इसके बदले उसे 10000 रुपये दिए गए थे. बारीकी से जांच करने पर खुलासा हुआ कि किशोरी की करेली में रहने वाली सहेली और उसकी मां रिंकी ने पैसे का लालच देकर उसे IVF डोनर बनने के लिए तैयार किया था इसके बाद उसे सिविल लाइन कोपर रोड पर रहने वाली सीमा भारती के पास ले जाया गया.
लकड़ी का जाली आधार कार्ड बनवाया
सीमा ने अपने बेटे हिमांशु से लड़की का जाली ID कार्ड बनवाया जिसमें उसे बालिग और विवाहिता दिखाया गया. फिर सीमा जाली ID कार्ड के साथ लड़की को IVF सेंटर की एजेंट शाहगंज की रहने वाली कल्पना के पास ले गई. जहा झूठा सहमति शपथ-पत्र बनाया गया, इसके बाद 20 जनवरी को IVF सेंटर में जाली कागज के आधार पर ऑपरेशन करके अंडाणु निकाला गया सीमा महिला एजेंट कल्पना की रिश्ते में मौसी लगती है जिसका पता पुलिस जाँच में चला
कमीशन का खेल
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि एक कस्टमर के लिए करीब 30 से 35 हजार रुपये तक का कमीशन दिया जाता है कमीशन के चक्कर में ही यह गोरखधंधा फल-फूल रहा था. इस धंधे में और भी लोगों के नाम सामने आ सकते हैं. DCP ने बताया कि सभी के खिलाफ क़ानूनी जरुरी धाराओं के हिसाब से केस दर्ज करके सबको जेल भेजा जाएगा.