मैट्रिमोनियल ऐप पर दोस्ती, प्यार, फिर फ्रॉड... सरकारी टीचर से 49 लाख की ठगी, प्यार भरी बातों में फंसाकर महिला ने लगाया चूना, पढ़िए स्कैम की पूरी कहानी
Teacher Fraud News: लखनऊ से ठगी का चौका देने वाला मामला सामने आया है. एक सरकारी स्कूल टीचर से 49 लाख रुपये की ठगी हुई है. मैट्रिमोनियल ऐप पर एक महिला ने उन्हें प्यार भरी बातों में फंसाया और फिर अपनों चुपड़ी चिपरी बातों में फंसाकर 49 लाख रुपये का चूना लगाया.
इमेज- AI
Teacher Fraud News: लखनऊ: 20 मार्च 2026, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से ठगी का चौका देने वाला मामला सामने आया है. एक सरकारी स्कूल टीचर से 49 लाख रुपये की ठगी हुई है. मैट्रिमोनियल ऐप पर एक महिला ने उन्हें प्यार भरी बातों में फंसाया और फिर अपनों चुपड़ी चिपरी बातों में फंसाकर 49 लाख रुपये का चूना लगाया.
टीचर से 49 लाख रुपये की ठगी
ममला जिले के जानकीपुरम का है. जानकीपुरम के रहने वाले सरकारी स्कूल टीचर से 49 लाख रुपये की ठगी हुई है. मैट्रिमोनियल ऐप पर मिली एक महिला ने उन्हें ट्रेडिंग में पैसा लगाकर पैसा बढ़ाने का लालच दिया और फिर टीचर से लाखों की रकम हड़प ली.
कैसे हुए फ्राड की शिकार
जानकारी के मुताबिक़, सरकारी स्कूल टीचर अविवाहित हैं. जीवन आगे बढ़ने, अकेलेपन को दूर प्यार की तलाश में उन्होंने से मैट्रिमोनियल ऐप पर प्रोफ़ाइल बनाई. लेकिन उन्हें क्या पता था आगे उनके साथ क्या होने वाला है.
महिला ने टीचर को कैसे फंसाया
मैट्रिमोनियल ऐप पर 20 जून 2025 को उनकी मुलाकत ईशा देसाई नाम की एक महिला से हुई. महिला ने खुद को मुंबई की रहने वाली टेक्सटाइल कारोबारी बताया. धीरे धीरे दोनों की बातचीत बढ़ने लगी. उनमे प्यार के बीज फूटने लगे थे. टीचर को लगा उन्हें उनका साथी मिल गया.
एक दिन महिला ने कहा, वो ट्रेडिंग भी करती है. जिसमे उसे कुछ फायदा भी होता है. उसे स्क्रीन शार्ट भी भेजे, उसने टीचर को एक लिंक भेजकर छोटा अमाउंट इन्वेस्ट करके देखने को कहा. टीचर ने छोटी रकम इन्वेस्ट की. जिसमे उसे फायदा दिखा. वह टीचर की बातों में फंस गया. टीचर ने छह महीने में अलग अकाउंट में 49 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए. उनके अकाउंट 1 करोड़ रुपये दिखाई देने लगे. वह खुश हो गए. उसने कहा गया पैसे निकालने के लिए 33 लाख रुपये टैक्स देना होगा.
कैसे हुआ खुलासा
टीचर ठगे जाने का एहसास होने लगा. महिला उसे ED और अकाउंट फ्रीज़ होने का धमकी देने लगी. टीचर समझ गए उनके साथ फ्रॉड हुआ है. जिसके बात टीचर ने लखनऊ साइबर पुलिस से संपर्क किया. और ठगी की शिकायत दर्ज कराई.