Bulandshahr Video: मगरमच्छ भइया! यहां नौतपा चल रहा है, पानी में ही रहिए, लोगों ने लिया मौज, नहर से बैराज पर चढ़ आया 10 फीट का मगरमच्छ

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जहां के नरौरा में एक 10 फीट का मगरमच्छ नहर से निकलकर बैराज पर आ पहुंचा।

Update: 2024-05-29 12:48 GMT

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में उस वक्त लोग हैरान रह गए, जब अचानक एक नहर की रेलिंग पर विशालकाय मगरमच्छ चढ़ने की कोशिश करने लगा। बुलंदशहर के नरौरा में विशालकाय मगरमच्छ गंगा नहर से निकलकर बैराज के ऊपर आ गया। ये देख वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। वहां आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।

लोगों ने मगरमच्छ का वीडियो भी बना लिया। कई लोग मगरमच्छ को देख शरारती अंदाज में बोलते आए- मगरमच्छ भैया प्लीज... यहां नौतपा चल रहा है, पानी में ही रहिए।

वन विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची

लोगों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। लोगों ने कहा कि उन्होंने कभी इतना बड़ा मगरमच्छ इस तरह से खुले में नहीं देखा। वन विभाग के कर्मचारी ने बताया कि मगरमच्छ 10 फीट लंबा है। पुलिस और वन विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ का रेस्क्यू किया। मगरमच्छ के रेस्क्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

लोगों को देख भागने लगा मगरमच्छ

इधर लोगों की भीड़ को मगरमच्छ भी घबरा गया और इधर-उधर भागता रहा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मगरमच्छ भागते हुए रेलिंग पर चढ़कर गंगा में जाने की कोशिश करने लगा। इस दौरान वह गिर भी पड़ा। पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान स्थानीय लोगों में डर और रोमांच का भाव बना रहा।

मगरमच्छ को गंगा नदी में छोड़ा गया

इधर वन विभाग ने लोगों को मौके से हटाया और करीब ढाई घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उसे सुरक्षित पानी में छोड़ा गया। वन विभाग के रेंजर मोहित चौधरी ने बताया कि बुधवार को सूचना मिली थी कि बैराज पर बड़ा मगरमच्छ है। इसके बाद पुलिस और वनकर्मी मौके पर पहुंचे। मगरमच्छ को रेस्क्यू कर उसे गंगा नदी में छोड़ दिया गया है। राहत की बात ये रही कि मगरमच्छ से किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

मगरमच्छ की लंबाई 10 फीट

रेंज ऑफिसर्स के मुताबिक, नहर से निकलकर इंसानों के बीच आया यह क्रोकोडायलस पेलुसट्रिस नामक फ्रेश वॉटर मादा मगर है। इसकी लंबाई करीब 10 फीट है। यह थोड़ी घायल भी हो गई थी।

Full View

Tags:    

Similar News