Budget Highlights : यूपी के लिए खुला सरकारी खजाना; अस्पताल, ट्रेन और छोटे उद्योगों को बड़ी सौगात

Budget Highlights : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार का 15वां पूर्ण बजट पेश किया। अपने नौवें बजट में उन्होंने यूपी को कई बड़ी सौगातें दी हैं।

Update: 2026-02-01 10:11 GMT

Budget Highlights : यूपी के लिए खुला सरकारी खजाना; अस्पताल, ट्रेन और छोटे उद्योगों को बड़ी सौगात

Budget Highlights In UP : लखनऊ : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट में उत्तर प्रदेश के लिए कई अहम घोषणाएं की है। आम बजट में मुख्य रूप से आर्थिक सुधार पर फोकस किया गया है। आर्थिक सुधारों की गति को तेज करने की योजना केंद्र सरकार ने बनाया  है। युवा, नौकरीपेशा, किसान, गरीब और खासकर महिलाओं के हित में कुछ योजनाओं के विस्तार हुए हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में यूपी में स्वास्थ्य से लेकर बुनियादी ढांचा के विकास तक कई बड़ी घोषणाएं की हैं। उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होना हैं। इसको लेकर बजट से उम्मीद की जा रही थी। प्रदेश में रेल नेटवर्क को लेकर 2 बड़ी योजनाओं की घोषणा हुई है। वाराणसी से दिल्ली और वाराणसी से सिलीगुड़ी के बीच हाई स्पीड रेल नेटवर्क बनाया जायेगा|

इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए जिला अस्पतालों की क्षमता बढ़ाने की घोषणा की है। इसका फायदा उत्तर प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों को मिलेगा। और वहीं प्रदेश के सभी जिलों में इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर खोले जाने की भी योजना को बजट में पास किया गया है। ग्रामीण महिलाओं के लिए C-मार्ट का निर्माण कराए जाने की घोषणा की गई है। लखपति दीदी के बाद इस योजना का फायदा यूपी को मिलने की उम्मीद है।

इसके साथ ही सभी जिलो में काम करने वाली महिलाओं के लिए वर्किंग वूमेन हॉस्टल बनाने की योजना भी बनाई गई है। प्रदेश के जिलों में यह सुविधा अब महिलाओं को मिल सकेगी। स्वास्थ्य के क्षेत्र में केंद्र सरकार ने बजट में बड़ी घोषणा की है। कैंसर और सुगर की दवाएं सस्ती होंगी। इसका फायदा भी यूपी के भी लोगों को मिलेगा।

छोटे उद्योगों और व्यापारियों के लिए 10,000 करोड़ की सरकारी मदद लिए 10000 करोड़ रुपए के फंड की व्यवस्था की गई है। राज्य के मध्यम और छोटे उद्योगों के क्षेत्र में काम करने वाले लोग इसका फायदा उठा सकेंगे। इसके अलावा केंद्रीय बजट में इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर के लिए 40000 करोड़ के फंड का ऐलान किया गया है। सीतारमण ने इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 की घोषणा भी की है। इसके जरिए नई टेक्नोलॉजी और हुनरमंद कारीगर तैयार करने के लिए ट्रेनिंग सेंटर्स और रिसर्च केंद्र खोले जायेंगे|

केंद्रीय बजट में महात्मा गांधी हैंडलूम योजना लागू करने की भी घोषणा की गई है। इससे उत्तर प्रदेश के एक जिला एक उत्पाद योजना को फायदा मिलेगा। उत्तर प्रदेश से ही इसकी शुरुआत की गई थी। इसके बाद इसे देश में लागू किया गया था। साथ ही, बजट में चमड़े से बने सामान सस्ते किए जाने की घोषणा भी हुई है। जिसका फायदा राज्य के 2 शहर कानपुर और आगरा की चमड़ा फैक्ट्री को मिलेगा|

 वाराणसी में जहाज मरम्मत सेंटर बनाने की घोषणा की गई है। इससे शहर में रोजगार के नए अवसर मिलेंगे| इसके अलावा देश के 15000 स्कूलों और 500 कॉलेज में कंटेंट क्रिएटर लैब का ऐलान किया गया है। इसका फायदा राज्य के स्कूल-कॉलेजों को भी मिलेगा। साथ ही, केंद्रीय मंत्री ने 5 लाख से ज्यादा आबादी वाले छोटे शहरों में विकास के कामों को जारी रखने का ऐलान किया है। इससे राज्य के छोटे शहरों की सूरत बदलेगी और वहां सुविधाएं बढ़ेंगी।

Tags:    

Similar News