अनलॉक ब्रेकिंग : सप्ताह में दो दिन कंप्लीट लॉकडाउन, शाम 6 से सुबह 8 तक नाइट कर्फ्यू…. सैलून-पार्लर बंद, शादी में आने वालों को लाना होगा कोरोना रिपोर्ट

Update: 2021-06-10 09:38 GMT

सूरजपुर 10 जून 2021। कोरोना की रफ्तार कम होने के बाद अब सूरजपुर जिले से भी लॉकडाउन हटा लिया गया है। आज तक सूरजपुर में लॉकडाउन था, कल से जिला अनलॉक हो जायेगा। सूरजपुर कलेक्टर गौरव सिंह ने लॉकडाउन को शर्तों के साथ हटाने का निर्देश दिया है। कलेक्टर की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक सैलून और ब्यूटी पार्लर अभी भी बंद रहेंगे, वहीं स्विमिंग पुल, जिम और सिनेमा हाल भी बंद रखे जायेंगे। हाट बाजार पर भी अभी प्रतिबंध रहेगा।

शादी में भी सिर्फ 20 लोगों को आने की इजाजत होगी, वहीं शादी में शामिल होने आने वालों को अपना कोरोना टेस्ट कराना होगा। दशगात्र और अंतियेष्टि में भी 20 लोग ही शामिल हो सकेंगे। दुकानों को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक ही खोलने की इजाजत होगी। होटल से रात 9 बजे तक डिलेवरी ले सकेंगे।

कलेक्टर ने आदेश दिया है कि शाम 6 बजे से सुबह 8 बजे तक नाइट कर्फ्यू जिले में लागू रहेंगा। हर शनिवार और रविवार दो दिनों तक जिले में कंप्लीट लॉकडाउन रहेगा। हालांकि इस दौरान इमरजेंसी सेवाओं की दुकानें खुलेगी। दुध, फल, सब्जी की होम डिलेवरी की अनुमति होगी।

आदेश पढ़ने के लिए नीचे बने बटन को क्लिक करें

Unlock Order Surajpur
Tags:    

Similar News