न्यू ईयर पार्टी के बवाल मामले में दो अलग-अलग FIR दर्ज…..घटना के 24 घंटे बाद इवेंट आर्गनाइजर व तोड़फोड़ मामले में दर्ज हुआ जुर्म…. शराब व डिनर को लेकर हुआ था इवेंट में हंगामा

Update: 2020-01-02 11:15 GMT

रायपुर 2 जनवरी 2019। न्यू ईयर पार्टी के पहले राजधानी के ललित महल में मचे बवाल के 24 घंटे के बाद पुलिस ने दो मामले दर्ज कर लिये हैं। ललित महल होटल के मैनेजर की शिकायत के बाद जहां तोड़फोड़ करने के खिलाफ मामला दर्ज किया है, तो वहीं इवेंट ऑर्गेनाइजर के खिलाफ विवेक दुबे ने शिकायत दर्ज करायी है। पुलिस ने ईन्फ्रारेड इवेंटस ऑर्गेनाइजर संजय सिंह राजपुत और राहुल तिवारी के खिलाफ 406 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

वहीं ललित महल के मैनेजर अजय कुमार कर्ष ने भी होटल में तोड़फोड़ करने वाले लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने तोड़फोड़ करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ 147, 427 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

दरअसल घटना 31 दिसंबर की देर रात का है। तेलीबांधा, मंदिर हसौद स्थित होटल ललित महल मेें न्यू ईयर पार्टी रखी गयी थी। आयोजक संजय सिंह राजपुत और राहुल तिवारी ने इसके एवज में लोगों से 20 ह़जार से लेकर 5000 रूपये भी लिये थे। पार्टी में आये लोगों का आरोप था कि आयोजक ने पैसे लेने के बाद भी उन्हें एंट्री नहीं दी और जब उनकी एंट्री हुई भी तो खाना और ड्रिंक बंद कर दिया गया। जब इस बारे में आयोजक से बात की गयी तो इवेंट ऑर्गेनाइजर ने लोगों से विवाद किया गया और पार्टी बंद करने की धमकी दी। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने से पैसे वापस करने की मांग की, पैसे वापस नहीं करने पर लोगों ने होटल में जमकर हंगामा किया। हंगामा बढ़ता देख आयोजक मौके से भाग निकला।

Tags:    

Similar News