छत्तीसगढ़ के सहदेव का एक और धमाकेदार गाना, सोशल मीडिया पर एक बार फिर छाए

Update: 2021-09-06 06:18 GMT

रायपुर 6 सितम्बर 2021. कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो ‘बसपन का प्यार’ तेजी से वायरल हुआ था। इस वीडियो को सहदेव ने गाया था, वीडियो इतना वायरल हुआ कि सहदेव के साथ सिंगर-रैपर बादशाह ने ‘बचपन का प्यार’ गाना भी रिलीज कर दिया था। ऐसे में अब सहदेव का नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘मनी हाइस्ट’ के फैन्स खासतौर पर पसंद कर रहे हैं। हाल ही में सहदेव का नया वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में सहदेव नेटफ्लिक्‍स की पॉपुलर सीरीज ‘मनी हाइस्‍ट’ के टाइटल ट्रैक ‘बेला चाओ’ को गाते दिख रहे हैं। सहदेव का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

नए विडियो में सहदेव ‘बेला चाओ बेला चाओ’ को अपने अंदाज में गा रहे हैं और उनके इस गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। यूजर्स उनके इस नए विडियो को अपने दोस्‍तों के साथ शेयर कर रहे हैं और खूब कमेंट कर रहे हैं। सहदेव एक बार फिर सोशल मीडिया छाए हुए हैं फैन्स उनकी तारीफ कर रहे हैं।

वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल होने लगा है और लोग एक बार फिर इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और सहदेव की जमकर तारीफ कर रहे हैं। हालांकि, कुछ लोग उसका मजाक उड़ाते हुए उससे मजे ले रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि हर बार एक जैसा माहौल नहीं बनता है। हर बार ‘दिवाली’ नहीं मनती है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को ‘chutiyapa’ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक लाखों तक देख चुके हैं, जबकि हजारों लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं।

 

Tags:    

Similar News