पुष्पा 2 का पहला गाना रिलीजः देशभर में साॅन्ग ने चलाया फैंस पर जादू, इंटरनेट पर मची हलचल...देखें

Pushpa 2,

Update: 2024-05-02 07:02 GMT
पुष्पा 2 का पहला गाना रिलीजः देशभर में साॅन्ग ने चलाया फैंस पर जादू, इंटरनेट पर मची हलचल...देखें
  • whatsapp icon

मुंबई। पुष्पा वन के बाद अब पुष्पा 2 रिलीज होने वाली है। ये फिल्म आने वाले 15 अगस्त 2024 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के मेकर्स ने पुष्पा 2 के पहले गाने को रिलीज कर दिया है। गाने के रिलीज होते ही फैंस का जबरदस्त रिस्पाॅंस मिल रहा है। ये गाना 6 भाषओं में रिलीज किया गया है। गाने क बोल 'पुष्पा पुष्पा' है और ये इसका लिरिकल वर्जन है। इसमें अल्लू अर्जुन की झलक दिख रही है। साॅन्ग के रिलीज होते ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में पुष्पा का असर मजबूत हो गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि ये फिल्म पहली फिल्म के सभी रिकोर्ड को तोड़ने में कामयाब रहेगी। फिलहला कितनी कामयाब होगी ये तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चल पाएगा।

बता दें कि फिल्म को सुकुमार ने डायरेक्ट किया है और मैश्री मूवी मेकर्स ने प्रोडयूस किया है। फिल्म के लीड स्टार कास्ट अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फाजिल है। पुष्पा 2 द रूल के संगीत को टी सीरीज द्वारा रिलीज किया गया है। नीचे देखें साॅन्ग...

Full View


Tags:    

Similar News