TS सिंहदेव इंटरव्यू : …..जो पार्टी हाईकमान आदेश देगी,वो निभाना चाहता हूं……आलाकमान तय करता है किसको क्या काम करना है …. कल की मीटिंग पर कही ये बात …..

Update: 2021-08-26 07:35 GMT

रायपुर 26 अगस्त 2021। सियासी खिंचतान पर लंबी चुप्पी के बाद आज स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का बयान आया है। दिल्ली में न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए सिंहदेव ने दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात और दिल्ली में उनके डेरा डालने के मुद्दे पर खुलकर बात की। स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कहा कि कल हमारे प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा था रुकने के लिए और आज जाने का था।

Full View

सिंहदेव का इंटरव्यू पढ़िये –

 

रिपोर्टरः सर खबर है कि सीएम साहब कल दोबारा दिल्ली आ रहे हैं और आप दिल्ली में टिके हुये है, जो ढ़ाई-ढ़ाई साल का फार्मूला वाली बात थी, उस पर क्या बातचीत हुई, क्योंकि भूपेश बघेल साहब ने कहा था कि, जो पार्टी नेतृत्व कहेगी वो मानने के लिए हम तैयार हैं…

टीएस सिंहदेव: ढाई साल की बात तो पार्टी ने कभी भी नहीं कही। ये मीडिया में बात लगातार आती रही और मीडिया का अनुमान था कि क्या जब मुख्यमंत्री पहले चयन किये गये थे, तो उस दौरान क्या ऐसा फार्मूला था। मीडिया ने उस दिन इस बात को उठाया वो आज तक चलता आ रहा है। पार्टी ने कभी नहीं कहा कि, ढ़ाई साल का फार्मूला था या इस प्रकार की कोई बात है। पार्टी में किसको क्या काम करना है वो पार्टी नेतृत्व तय करता है। सबसे बातचीत करने के बाद और वो जिम्मेदारी हम सब लोग निभाते हैं।

रिपोर्टरः लेकिन टीएस सिंहदेव क्या छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री बनना चाहते है और छत्तीसगढ़ की जनता ने आपके नाम पर वोट किया। आप मुख्यमंत्री बनना चाहते है। इसपर पार्टी नेतृत्व का क्या रूख है?…

टीएस सिंहदेव : अगर कोई व्यक्ति किसी टीम में खेलता है तो क्या कप्तान बनने की बात मन में नहीं आती है?… क्या आप कप्तान बनना नहीं चाहोगे?… हर आदमी के मन में वो बात आती है पर सवाल आदमी के सोच का नहीं होता है और जिस टीम का वो हिस्सा है, हमारी पार्टी का हम हिस्सा है। हमारा हाईकमान तय करता है किसको क्या काम करना है। कोई बनने की बात नहीं है, जिम्मेदारी जो मिले इसको निभाना है।

 

रिपोर्टरः क्या वो ही पांच साल मुख्यमंत्री रहेंगे?…

टीएस सिंहदेव: 50 साल रह सकते हैं, 10 साल रह सकते है, दो साल रह सकते है। ये कोई फिक्स नहीं रहता।

 

रिपोर्टरः नाराजगी खत्म है, दोनों आदमी के बीच कोई रैवाल्वी नहीं है। आप मंत्री बने रहेंगे। मंत्री पद से इस्तीफा नहीं देंगे?…

टीएस सिंहदेवः प्रतिस्पर्धा तो भाई-भाई, बहन-बहन में भी होता है वो कोई ऐसी बात नहीं रहती। ये स्वच्छ बातें रहती है और कहीं प्रतिस्पर्धा होती हैं तो स्वच्छ प्रतिस्पर्धा भी होती है।

रिपोर्टरः क्या आप मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं…

टीएस सिंहदेव: जो पार्टी हाईकमान आदेश देगी,वो निभाना चाहता हूं।

रिपोर्टरः कल फिर कोई मीटिंग है फिर….

टीएस सिंहदेव: ये जानकारी में तो नहीं है…

Tags:    

Similar News