इंस्पेक्टर सहित 11 पुलिसकर्मियों के तबादले: थाना प्रभारी को भेजा गया लाइन…SI, ASI को भी किया गया इधर से उधर… देखें सूची

Update: 2021-02-12 11:12 GMT

धमतरी 12 फरवरी 2021. एसपी बीपी राजभानू ने शुक्रवार को पुलिस विभाग में फेरबदल किया है। इसमें प्रमुख रूप से केरेगांव थाना प्रभारी हीर सिंह नेताम को रक्षित केंद्र भेजा गया है। उनकी जगह अर्जुनी थाना के एसआई भुवनेश्वर नाग प्रभारी होंगे। इसके अलावा 9 सहायक उप निरीक्षकों का भी तबादला किया गया है। अन्य लोगों में एएसआई हेमंत ध्रुव पुलिस लाइन से भखारा, तुलसीराम मिथिलेश लाइन से भखारा, सालिक राम यादव लाइन से केरेगांव, फरस राम निषाद लाइन से अकलाडोंगरी, गोवर्धन सिंह ठाकुर भखारा से मगरलोड, चंदूलाल मटियारा थाना सिटी कोतवाली से लाइन, अरविंद नेताम थाना केरेगांव से पुलिस लाइन, घनश्याम वर्मा थाना रूद्री से दुगली और भीष्म कुमार अवस्थी थाना अकलाडोंगरी से थाना रुद्री भेजे गए हैं…

 

Tags:    

Similar News