नयी दिल्ली से बिलासपुर के लिए भी खुलेगी ट्रेन….देखिये कौन-कौन सी 15 ट्रेनें हो रही है शुरू… कौन-कौन कर पायेंगे इसमें सफर….सिर्फ कंफर्म टिकट वाले ही कर सकेंगे सफर

Update: 2020-05-10 16:00 GMT

नयी दिल्ली 10 मई 2020। मंगलवार से 15 ट्रेनें शुरू हो रही है। कल शाम से इसके लिए टिकट की आनलाइन बुकिंग शुरू हो जायेगी। हालांकि इस ट्रेन में सिर्फ वही सफर कर पायेंगे, जिनमें संक्रमण का कोई लक्षण नहीं होगा। इसके लिए रेलवे जांच की भी व्यवस्था स्टेशन पर कर रहा है। हालांकि ट्रेन की टाइमिंग को लेकर अभी कोई निर्णय नहीं लिया है। ये सभी ट्रेन स्पेशल ट्रेन होंगी जिन्हें नई दिल्ली से देश के अलग-अलग 15 हिस्सों में चलाया जाएगा. इन ट्रेनों में नयी दिल्ली से बिलासपुर के लिए भी एक ट्रेन आयेगी।

रेलवे ने कहा कि हमारी योजना 12 मई से चरणबद्ध तरीके से यात्री ट्रेन सेवाएं शुरू करने की है. शुरुआत में 15 ट्रेनें (अप-एंड-डाउन मिलाकर 30 ट्रेनें) चलाने की है. ट्रेनें नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलेंगी, रिजर्वेशन के लिए बुकिंग 11 मई शाम चार बजे से शुरू होगी. बुकिंग सिर्फ आईआरसीटीसी की वेबसाइट के जरिए की जा सकेगी.

स्टेशनों पर टिकट बुकिंग खिड़की बंद रहेगी, प्लेटफॉर्म टिकट सहित कोई काउंटर टिकट जारी नहीं होगा. प्रस्थान बिंदु पर मास्क पहनना, स्वास्थ्य जांच अनिवार्य होगा, सिर्फ उन्हीं लोगों को ट्रेन में चढ़ने की अनुमति होगी जिनमें वायरस से संक्रमण के कोई लक्षण नजर नहीं आएंगे.

यह है रेलवे की योजना
भारतीय रेलवे की योजना है कि 12 मई, 2020 से यात्री ट्रेन संचालन को धीरे-धीरे फिर से शुरू किया जाए। शुरुआत में 15 जोड़ी ट्रेनों (30 वापसी यात्रा) को ही चलाया जाएगा। नयी दिल्ली से खुलने वाली ये अलग-अलग ट्रेनें डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू तवी को जोड़ने वाली नई दिल्ली स्टेशन से विशेष ट्रेनों के रूप में चलाई जाएंगी।

कंफर्म टिकट वाले ही कर पाएंगे सफर
केवल वैध कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को रेलवे स्टेशनों में प्रवेश करने की अनुमति होगी। यात्रियों को चेहरा ढंकना अनिवार्य होगा और प्रस्थान के समय स्क्रीनिंग से गुजरना होगा और केवल यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने की अनुमति होगी। ट्रेनों की समय सारिणी सहित सभी अन्य विवरण अलग-अलग समय पर जारी किए जाएंगे।

Tags:    

Similar News