आज इन 4 राशियों की सभी अड़चने हो जाएंगी दूर, वहीँ ये तीन राशि के लोग रहें सावधान, सेहत बिगड़ने की है संभावना… पढ़ें अपना राशिफल
रायपुर 19 मई 2021। हम आपको बुधवार 19 मई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं।
मेष राशि
आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आज आपको दूसरों की मदद करके सुकून मिलेगा, इसमें आप कुछ धन भी व्यय करेंगे। रात्रि के समय जीवन साथी के स्वास्थ्य में खराबी होने के कारण कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके पक्ष में परिवर्तन हो सकते हैं, इससे व्यथित होकर आपके साथियों का मूड खराब हो सकता है, लेकिन आप अपने अच्छे व्यवहार के कारण इस माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे। सायं काल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ खेलकूद में व्यतीत करेंगे।
वृष राशि
आज का दिन परिजनों के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। दोपहर तक आज आपको कोई शुभ समाचार भी सुनने को मिल सकता है, जिससे परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न नजर आएंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। रात्रि के समय किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। ससुराल पक्ष से आज आपको धन लाभ होता दिख रहा है। लंबे समय से आपका कोई कार्य रोका हुआ कार्य था, तो आज आप उसे पूरा करने के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। नौकरी से जुड़े जातक यदि पार्ट टाइम काम करने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा।
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति से आज आपकी अभिलाषा पूरी होगी, जिससे आप प्रसन्न नजर आएंगे। आज व्यस्तता अधिक रह सकती हैं, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा, लेकिन आप व्यस्तता के बीच अपने जीवन साथी के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे, जिससे जीवनसाथी की नजरों में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। संतान के भविष्य से संबंधित आज कोई अहम निर्णय लेना पड़ सकता है, जिसमें माता-पिता की सलाह की आवश्यकता होगी। सायंकाल का समय आप अपने मित्रों के साथ किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं।
सिंह राशि
आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ रहेगा। धनप्राप्ति के योग बनेंगे। जो भी करेंगे उसमें बेहतर रहेंगे। मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। ऑफिस और बिजनेस का ज्यादातर काम निपट जाएगा। अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। यात्रा का कार्यक्रम भी बन सकता है। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। परीक्षार्थी उम्मीद के अनुरूप परिणाम पाएंगे। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएंगे। कहीं घूमने भी जा सकते हैं। किसी व्यावसायिक यात्रा पर भी जा सकते हैं, यात्रा से लाभ होगा। किसी वजह से अतिरिक्त खर्च करना पड़ सकता है।
कन्या राशि
आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कानूनी कार्यों में सफलता मिल सकती है। आफिस के कामों में कीई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए धैर्य से काम करने की आवश्यकता है। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखकर बेवजह के विवादों को टाल सकेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, फिर भी खान-पान पर ध्यान रखें। नई परियोजना को अमल में ला सकते हैं। परिवार में खुशी का वातावरण बना रहेगा। सहजता और सरलता से आगे बढ़ते रहें। मौसम की प्रतिकूलताओं को हल्के में न लें। सेहत के प्रति सजग रहें। घर परिवार में बड़ों का सानिध्य सुख बढ़ाएगा। मानसिक उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है।
तुला राशि
आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में मुनाफा रहेगा। सभी कार्य आसानी से पूरे होंगे, जिससे खुद पर भरोसा बढ़ेगा। साझा प्रयासों में अधिक सफलता के संकेत हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होने से आप बहुत प्रसन्न रहेंगे। कार्य विस्तार के लिए नई योजना शुरू कर सकते हैं। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दिया धन वापस मिल सकता है। रिश्तेदारों की वजह से कुछ तनाव पैदा हो सकता है। मानसिक रूप से काफी हल्का महसूस करेंगे। घर में सुखमय वातावरण रहेगा। दिन वाणिज्यिक गतिविधियों में रुचि बढ़ाने वाला। जीवन साथी से वैचारिक मतभेद दूर होंगे।
वृश्चिक राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्य स्थल पर काफी मेहनत करेंगे, जिसका लाभ आगे चलकर मिलेगा। मेहनत और लगन से आगे बढ़ते रहें।पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। विद्यार्थियों और बेरोजगारों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति अच्ची रहेगी। वाहन-आभूषण की खरीदारी कर सकते हैं। घर परिवार में हर्ष आनंद बना रहेगा। खान-पान पर ध्यान देने के साथ-साथ अपने आस-पास स्वच्छता का भी ध्यान रखें, अनावश्यक खर्च करने से बचें। वाणी पर संयम रखें और सोच समझकर बोलें, अन्यथा बेवजह के विवाद में पड़ सकते हैं।
धनु राशि
आज के दिन काफी अच्छा महसूस करेंगे। मानसिक रूप से खुशी की अनुभूति होगी। नई जगहों पर भ्रमण पर जाएंगे। मित्रों का साथ उत्साहित रखेगा। प्रतिस्पर्धा में आगे रहेंगे। आर्थिक स्थिति भी सामान्य रहेगी। परिवार में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। धार्मिक कार्यों में भागीदारी करेंगे, जिससे समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।आपके विचारों में काल्पनिकता का समावेश हो सकता है, बेहतर होगा इसका इस्तेमाल आप रचनात्मक कार्यों में करें। किसी नए कार्य की शुरूआत न करें, अच्छे समय का इंतजार करें। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
मकर राशि
आज का दिन अच्छा रहेगा। घर में सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। इच्छित वस्तु प्राप्ति की संभावना है।ऑफिस में अपनी कड़ी मेहनत के कारण पदोन्नति हो सकती है। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा बेवजह विवाद में फंस सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य से अनबन हो सकती है। शुभ कार्यों में रुचि बनी रहेगी। परिजनों के साथ आनंदमय समय बिताएंगे। नए व्यावसायिक संबंध मजबूत होंगे। अपने लिए कुछ खास करना चाहते हैं तो यह समय एकदम उचित है। अपने आस-पास के लोगों पर गुस्सा आ सकता है। क्रोध पर काबू और खर्च पर नियंत्रण रखें। यात्रा पर जाने से बचें।
कुम्भ राशि
आज का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक मामलों में बेहतर बने रहेंगे। मित्रों से भेंट होगी। कला कौशल को बल मिलेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिससे घर में खुशहाली रहेगी। कार्यभार अधिक रहने से थकान हो सकती है। आफिस के कार्यों में प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। उच्च अधिकारियों से बात करते समय संयम में रहें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिजनों-मित्रों के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नए कार्य की शुरूआत के लिए समय अच्छा है। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। खुद को मानसिक रूप से काफी मजबूत महसूस करेंगे। कामकाज में अधिक समय देने की सोचें। आलस्य से बचें।
मीन राशि
आज का दिन कुछ सकारात्मक परिवर्तन लेकर आ सकता है। कठिन परिश्रम करने के बावजूद अपने लिए समय निकाल पाएंगे और परिवार वालों के साथ समय बिता सकेंगे। बच्चों के करियर के लिए परिवार में बुजुर्गों से परामर्श लेंगे। धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। किसी बड़े समारोह में जाने का मौका मिलेगा। आकस्मिक खर्च बढऩे से आप तनाव महसूस करेंगे, अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। समाज में सराहना और सम्मान की प्राप्ति होगी। परिवार के साथ समय बिताएंगे। परिजनों के साथ घूमने जा सकते हैं। काम की व्यस्तता रहेगी। खान-पान का ध्यान रखें, क्योंकि स्वास्थ्य खराब हो सकता है।