….इस क्रिकेटर ने किया संन्यास का ऐलान… टीम इंडिया में विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में 18 साल तक रहे हिस्सा…..सोशल मीडिया के जरिये किया रिटायरमेंट का ऐलान… जानिये उनके बारे में
नयी दिल्ली 9 दिसंबर 2020। भारत के लिए साल 2002 में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज अपने अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुआत करने वाले पार्थिव पटेल ने अब सभी तरह के क्रिकेट फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने अपनी पहली सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट के फॉर्मेट में खेली थी। इस तरह अपने संन्यास की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये दी है।
पार्थिव ने अपने पत्र में क्रिकेट करियर की 18 साल की यात्रा का वर्णन किया है। इसके साथ ही उन्होंने खासतौर अपने पहले कप्तान सौरव गांगुली का अभिवादन किया है। जिन्होंने सबसे पहले इस खिलाड़ी पर भरोसा दिखाया और टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका दिया। पार्थिव ने अपने पत्र में उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा, ” मैं विशेषतौर पर दादा ( सौरव गांगुली ) का कर्जदार रहूँगा जिन्होंने मुझपर भरोसा जताया और खेलने का मौका दिया।”
इस तरह अपने 18 साल के करियर में पार्थिव टीम इंडिया के कभी नियमित सदस्य नहीं बन पाए। जिसका प्रमुख कारण साल 2004 में महेंद्र सिंह धोनी का आना माना जाता है। हलांकि एक इंटरव्यू में पार्थिव ने इस बात को नकार कर दिया था और कहा था कि जो अच्छा खेलेगा वो टीम में जगह पाने का हकदार है। इस तरह धोनी के आने के बाद पार्थिव के लिए टीम इंडिया में जगह बनाना मुश्किल होता चला गया और उन्हें अक्सर धोनी के बैकअप विकेटकीपर के तौर पर शामिल किया जाता रहा है।
पार्थिव पटेल ने अपना अंतिम अंतराष्ट्रीय क्रिकेट मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2018 में खेला था। पार्थिव पटेल ने 18 साल के अपने अंतराष्ट्रीय करियर में 35 टेस्ट और 38 वनडे मैच खेले हैं जबकि पार्थिव पटेल सिर्फ 2 T20I मैच ही खेल पाए हैं। इस तरह टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 934 रन, जबकि वनडे में उनके नाम 736 और टी20 में पार्थिव के नाम सिर्फ 36 रन हैं।
वहीं इस साल पार्थिव पटेल आईपीएल 2020 में विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा थे। मगर कोहली ने उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं दिया। इस तरह पर्थिव के आईपीएल करियर की बात करें तो 139 मैच खेले हैं। जिसमें उनके नाम 2848 रन दर्ज हैं। बैंगलोर से पहले आईपीएल में वो चेन्नई सुपर किंग्स और हैदराबाद की टीम से भी खेल चुके हैं।