ये 5 IAS हैं नीतीश सरकार के सबसे ताकतवर ब्यूरोक्रेट…. करीबी नेताओं से ज्यादा करते हैं नीतीश इन भरोसा…जानिये इनके बारे में

Update: 2020-11-13 05:57 GMT
ये 5 IAS हैं नीतीश सरकार के सबसे ताकतवर ब्यूरोक्रेट…. करीबी नेताओं से ज्यादा करते हैं नीतीश इन भरोसा…जानिये इनके बारे में
  • whatsapp icon

पटना 13 नवंबर 2020। नीतीश कुमार 7वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। 15 साल में मुख्यमंत्री के कई नेता करीबी रहे और कई दूर चले गये। लेकिन कई ब्यूरोक्रेट रहे, जो नीतीश कुमार हमेशा खास बने रहे। आइये जानते हैं, कौन हैं वो अफसर जो नीतीश कुमार बेहद खास है।

चंचल कुमार

Chanchal Kumar given additional charge of Building Construction Department | Indian Bureaucracy is an Exclusive News Portal

IAS चंचल कुमार नीतीश के साथ तब से जुड़े हैं जब नीतीश अटल सरकार में रेल मंत्री हुआ करते थे। वह नीतीश के कितने करीबी रहे हैं इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि योजना और विकास मंत्री महेश्वरी हजारी की एक बार विभाग के सचिव रहे चंचल कुमार से कुछ अनबन हो गई। इसका नतीजा ये हुआ कि नीतीश ने हजारी का मंत्रालय ही बदल दिया लेकिन चंचल कुमार उसी मंत्रालय के सचिव पद पर बने रहे थे। बाद में चंचल कुमार नीतीश कुमार के मुख्य सचिव भी बने। 1992 बैच के आईएएस अफसर हैं।

अंजनी सिंह

अब मुख्यमंत्री के सलाहकार की भूमिका निभाएंगे अंजनी कुमार सिंह – Patna Now – Local News Patna | Breaking News Patna | Patna News

बिहार के मुख्य सचिव रहे अंजनी सिंह जब रिटायर हुए तो नीतीश कुमार ने उन्हें अपना सलाहकार नियुक्त कर लिया। अंजनी सिंह को नीतीश कुमार का माना जाता है। 1980 बैच के आईएएस अफसर हैं।

 

 

अमीर सुभानी

Ias officer amir subhani Latest News in Hindi, Photos, Videos on Ias officer amir subhani InextLive Jagran

अमीर सुभानी का नाम भी नीतीश कुमार के बेहद करीबी औऱ ताकतवर अधिकारियों में शुमार है। सुभानी 10 साल से भी ज्यादा समय से गृह सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वो 1987 बैच के आईएएस अफसर हैं।

प्रतय अमृत

आईएएस अफसर प्रतय अमृत भी नीतीश के भरोसेमंद अफसर हैं। उन्हें नीतीश ने सालों तक इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट जैसे रोड कनेक्टिविटी और विद्युत आपूर्ति जैसी अहम जिम्मेदारी सौंप रखी।वो 1991 बैच के आईएएस अफसर हैं।

 

आनंद किशोर

नीतीश कुमार के एक और भरोसमेंद और चहेते अफसर हैं आईएएस आनंद किशोर। बरसात में पटना के बदतर हो चुके हालात से निपटने की जिम्मेदारी आनंद किशोर को ही सौंपी गई थी। आनंद शहरी विकास मंत्रालय में बतौर सचिव नियुक्त किए गए थे। वो 1989 बैच के आईएएस अफसर हैं।

 

आरसीपी सिंह

पूर्व आईएएस अफसर आरसीपी सिंह भी नीतीशि कुमार के बेहद खास थे। नीतीश सरकार में उन्हें कई अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं। जब वह रिटायर हुए तो नीतीश कुमार ने उन्हें अपनी पार्टी से राज्यसभा सांसद बना दिया। आरसीपी सिंह चर्चित आईपीएस लिपि सिंह के पिता हैं। वो 1984 बैच के आईएएस अफसर थे।

 

Tags:    

Similar News