अंकिता के बर्थडे सेलिब्रेशन पर मचा बवाल…..इस शख्स को लेकर लोखंडे से लोग पूछ रहे हैं सवाल .. जानिये कौन है वो शख्स
मुंबई 20 दिसंबर 2020। बॉलीवुड एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने कल अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के तमाम सितारों ने उन्हें विश किया। अंकिता ने तीन केक के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेशन किया। अंकिता ने इन तस्वीरों को भी शेयर किया। उनकी इस पोस्ट पर इंडस्ट्री से जुड़े उनके दोस्तों और फैंस ने भी कई कमेंट किए। सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता ने भी अंकिता को उनके बड्डे पर उन्हें विश किया। कीर्ति ने उनके लिए लिखा,”हैप्पी बर्थडे ब्यूटीफुल।” इस सेलेब्रेशन के दौरान अंकिता के ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन भी मौजूद थे।
इस सेलेब्रेशन की एक वीडियो क्लिप वायरल हो रही है जिसमें अंकिता और उनके ब्वॉयफ्रेंड विक्की के अलावा नीले कुर्ते में सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त संदीप सिंह भी नजर आ रहे हैं। अब इसको लेकर ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है कि इस पार्टी में संदीप सिंह को क्यों बुलाया गया था? लोग अंकिता को टैग करके यह बात लिख रहे हैं। ट्विटर पर अंकिता फिलहाल ट्रेंड कर रही हैं।
No doubt why Sushant left you @anky1912 … Shame on you Ankita you are celebrating your birthday with the person whose role is suspicious in SSR case…#IndiaRoars4SSR pic.twitter.com/q5sGwiV7gN
Happy birthday Ankita ji
Enjoy your birthday with your love ones(Thank you for showing your real face)#IndiaRoars4SSR pic.twitter.com/zVNLgvojn8
आपको बता दें कि संदीप सिंह खुद को सुशांत का दोस्त बताते रहे हैं। संदीप सिंह का नाम सुशांत सिंह राजपूत केस में अचानक सुर्खियों में आया था। सुशांत की मौत के बाद संदीप सिंह उनके क्रिया कर्म और मुंबई के कूपर हॉस्पिटल की हर तस्वीर में नजर आए थे। इसके अलावा, जब अंकिता लोखंडे सुशांत के घर पर पुलिस से मिलने पहुंची तब भी संदीप अंकिता के साथ थे।
मीडिया में इस केस को लेकर सुशांत के दोस्त संदीप सिंह के बारे में कई तरह की खबरें छपी थीं। सुशांत के निधन के बाद सोशल मीडिया पर संदीप सिंह ने कई पोस्ट भी किए। जिससे सुशांत और उनकी मित्रता का पता चला था। दूसरी तरफ मीडिया में यह सवाल उठा कि संदीप, सुशांत के घरवालों से कभी मिले नहीं तो फिर इतनी सहानुभूति क्यों दिखा रहे हैं या वे कुछ छिपाने की कोशिश कर रहे हैं?
इसके अलावा संदीप सिंह के खिलाफ पुलिस में भी शिकायत दर्ज हुई थी। सुशांत के फैमिली फ्रेंड नीलोत्पल मृणाल ने उन पर सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने और बॉलीवुड के दिग्गजों को क्लीन चिट देने का आरोप लगाया था।