Bharti Singh News: कॉमेडियन भारती सिंह अस्पताल में एडमिट, इस बीमारी के चलते हालत हुई गंभीर, जानिए...

Bharti Singh News: कॉमेडियन भारती सिंह अस्पताल में एडमिट, इस बीमारी के चलते हालत हुई गंभीर, जानिए...

Update: 2024-05-03 14:05 GMT

Bharti Singh News: मुंबई। बॉलीवुड की जानी-मानी कॉमेडियन भारती सिंह ने हालिया वीडियो शेयर कर अपने फैंस को चिंता में डाल दिया है। भारती अस्पताल में भर्ती हैं। एक भावुक वीडियो शेयर कर कॉमेडियन ने बताया है कि आखिर उन्हें क्या हुआ है। हाल की भारती सिंह टेलीविजन इंडस्ट्री की पॉपुलर कॉमेडियन हैं। उन्हें कॉमेडी जगत का क्वीन भी कहा जाता है। अपने सेंस ऑफ ह्यूमर से ऑडियंस के चेहरे पर मुस्कान लाने वालीं भारती ने एक हालिया वीडियो से फैंस को परेशान कर दिया है। लोग भारती सिंह के जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं। तो आइए जानते है कॉमेडियन भारती सिंह को ऐसा क्या हुआ...

दरअसल, कॉमेडियन भारती सिंह की तबीयत ठीक नहीं है। उनके पति हर्ष लिम्बाचिया ने उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया है। इस बात की जानकारी खुद भारती ने अपने व्लॉग में दी है। भारती ने बताया कि पिछले तीन दिनों से उनके पेट में दर्द हो रहा था। पहले उन्हें लगा कि गैस है। किंतु जब दर्द असहनीय हो गया तब उन्होंने टेस्ट करावए और रिपोर्ट्स में सामने आया कि पथरी है। भारती ने व्लॉग के जरिए अपने फैंस को ये भी बताया कि उनकी स्थिति का एकमात्र समाधान सर्जरी है। उनके पास सर्जरी करवाने के अलावा और कोई ऑप्शन नहीं है। वह अपने फॉलोअर्स से ये भी कहती है किं अगर उन्हें कभी भी पेट में असहनीय दर्द हो तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं, अपने अनुमान न लगाएं।

बता दें कि, अपना हेल्थ अपडेट देते वक्त भारती इमोशनल हो गईं। उन्होंने बताया कि पिछले तीन दिनों से उन्होंने दर्द की वजह से किसी को भी सोने नहीं दिया। उनके पति हर्ष लिम्बाचिया और परिवार के अन्य सदस्य सब कुछ छोड़-छाड़कर उनसे मिलने अस्पताल आ रहे हैं। व्लॉग में अपने बेटे का जिक्र करते हुए भारती ने बताया कि उन्होंने हर्ष से देर रात करीब 10-11 बजे हॉस्पिटल चलने के लिए कहा था और उस वक्त उनका बेटा गोला गहरी नींद में सो रहा था। वह बताती हैं कि जब वे घर पर नहीं होती हैं तब गोला उन्हें ढूंढता रहता है। अपने बेटे गोला को याद कर भारती रोने लगीं और बोलीं, ‘गोला के साथ घर पर उनके अलावा बहुत सारे लोग हैं’।

Tags:    

Similar News