होटल के पर्किंग में पत्नी दूसरे मर्द के साथ बना रही थी संबंध, गुस्साए पति ने दे दी ये खौफनाक सजा…

Update: 2021-09-30 01:20 GMT

नईदिल्ली 30 सितम्बर 2021. अमेरिका के मैरीलैंड के एक व्यक्ति पर लगातार कई सालों तक अपनी पत्नी को पीटने का आरोप लगा है. डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी शख्स ने अपनी पत्नी को सिल्वेनिया के एक होटल के पास खड़ी कार के अंदर एक अन्य व्यक्ति से संबंध बनाते हुए देख लिया था. इसके बाद आरोपी पति ने पत्नी को सजा देने के लिए सालों तक उसके साथ बेरहमी से मारपीट करता रहा. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

‘डेली मेल’ की रिपोर्ट के मुताबिक, 34 वर्षीय विलियम एटकिंसन को अपनी पत्नी (Wife) के फोन से कई वीडियो कॉल आए थे. वीडियो कॉल में पत्नी को दूसरे मर्द के साथ देखकर वो तुरंत होटल की पार्किंग की तरफ गया. इसके बाद पति को जो देखने को मिला, उससे वो गुस्से में आग-बबूला हो गया. विलियम ने तभी फैसला कर लिया था कि वो इसकी सजा पत्नी को जरूर देगा.

पुलिस ने बताया कि समरसेट में बेस्ट वेस्टर्न पहुंचने पर एटकिंसन ने अपनी 32 वर्षीय पत्नी और उसके कथित प्रेमी को कार में संबंध बनाते हुए पाया. इसके बाद एटकिंसन ने वहीं पत्नी और उसके प्रेमी की पिटाई कर दी. इस बीच मौका पाकर पत्नी का प्रेमी मौके से फरार हो गया. वहीं आरोपी ने पत्नी को वहीं घायल अवस्था में छोड़ दिया. हालांकि उसने बाद में स्वीकार किया वो अपनी पत्नी को इसके लिए कई बार पीट चुका है.

पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उसने महिला को ‘बेहद नशे में’ पाया. महिला को गंभीर चोट आई थी और उसके चेहरे, नाक और मुंह से बहुत खून बह रहा था. इसके अलावा, उसे ‘सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी और वो रोते हुए लोगों से मदद मांग रही थी. एटकिंसन ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी संग मिलकर अश्लील वीडियो कॉल कर उसे चिढ़ा रही थी, जिसे देखकर वो बेकाबू हो गया. अपने बचाव में आरोपी ने यह भी कहा कि पत्नी को दूसरे मर्द के साथ संबंध बनाते देखकर किसी भी पति का खून खौल जाएगा.

Similar News