विदेश से राजधानी रायपुर लौटे 76 लापाता लोगों के संबंध में पुलिस ने जारी किया बयान, 27 को कर लिया गया है ट्रेस.. 28 लोगों का पता और मोबाइल नंबर गलत…….

Update: 2020-04-11 14:33 GMT

रायपुर 11 अप्रैल 2020। विदेश से राजधानी रायपुर लौटे 76 लापाता लोगों के संबंध में पुलिस ने अपना बयान जारी किया है। पुलिस ने अपने बयान में बताया है कि विदेश से लौटे 76 में से 27 लोगों का पता चल चुका है। सभी अपने घरों में होम क्वारेंटाईन में है। 21 नागरिक रायपुर जिले के बाहर के है। वहीँ 28 लोगों के द्वारा दी गई जानकारी और मोबाइल नंबर गलत पाया गया है, जिनकी तलाश रायपुर पुलिस कर रही है। पुलिस ने इन सभी 28 लोगों के बारे में जल्द ही पता लगाने की बात कह रही है।

Tags:    

Similar News