डॉ आदिले को राज्य सरकार ने दी संविदा नियुक्ति…. संचालक चिकित्सा शिक्षा अगले छह महीने तक बने रहेंगे…जीएडी ने जारी किया आदेश

Update: 2020-03-30 10:58 GMT

रायपुर 30 मार्च 2020। डॉ एसएल आदिले को पोस्ट रिटायरमेंट पोस्टिंग राज्य सरकार ने दी है। आदिले अब अगले छह महीने तक संचालक चिकित्सा शिक्षा बने रहेंगे। सरकार ने उन्हें छह महीने के लिए संविदा पर नियुक्त किया है। आपको बता दें कि इसी महीने डा आदिले रिटायर होने वाले थे, लेकिन कोरोना के मद्देनजर राज्य सरकार ऩे उन्हें एक्सटेंशन दिया है।

सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि अगले छह महीने या फिर उक्त पद पर नयी नियुक्ति में से जो भी पहले हो, उस तक के लिए उन्हें नियुक्ति दी गयी है।

 

Tags:    

Similar News