भाजपा नेता पर हमला करने वाले दोनों चाकूबाजों को पुलिस ने दबोचा….. मामूली विवाद के बाद आज दोपहर वारदात को दिया था अंजाम… सीसीटीवी में भी कैद हुई थी वारदात

Update: 2021-02-03 11:17 GMT

रायपुर 3 फरवरी 2021। भाजपा कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला करने वाला दो चाकूबाजों को पुलिस ने दबोच लिया है। घटना के 6 घंटे के भीतर ने दोनों आरोपियों को पकड़ा है। वारदात के दौरान आते-जाते आरोपियों की तस्वीर सीसीटीवी में भी कैद हुई थी। भाजपा कार्यकर्ता संदीप जंघेल को आज विवाद के बाद दो लड़कों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया था। इस हमले में घायल संदीप को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

वहीं दोनों आरोपी मौके से फरार हो गये थे। आरोपी का नाम आकाश और चिराग है। दोनों के खिलाफ गंज थाने में मामला दर्ज किया था। जानकारी के मुताबिक संदीप का एक लॉज चलता है, जबकि आकाश उसी लॉज के बाहर ठेला लगाता है, मामूली विवाद के आकाश ने अपने दोस्त चिराग के साथ इस वारदात को अंजाम दिया था।

Tags:    

Similar News