पत्रकार और मुख्यमंत्री में हुई जमकर नोंकझोंक….मर्डर के सवाल पर बौखलाये CM बोले- आप किनके सपोर्टर …..तिलमिलाकर बीच सड़क पर ही डीजीपी को लगा दिया फोन
पटना 15 जनवरी 2021। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पत्रकार के बीच तीखी नोंकझोंक हो गयी। पत्रकार ने जब इंडिगो के मैनेजर रूपेश सिंह की हत्या से जुड़ा सवाल पूछा तो मुख्यमंत्री ने आपा खो दिया। उन्होंने ना सिर्फ पत्रकार को ही भला बुरा कहा, बल्कि लालू-राबड़ी समर्थित होने का आरोप भी मढ़ दिया है।
आप किसके समर्थक है? मैं Direct आपसे पूछ रहा हूँ।
– सवाल दागते निष्पक्ष पत्रकार @manishndtv से नीतीश कुमार
तो क्या बिहार में पत्रकारिता करने के लिए नीतीश कुमार या भाजपा समर्थक होना आवश्यक है?
नीतीश कुमार कहते है जाकर विपक्ष से पूछो, पता करो आज से 50-100 वर्ष पहले क्या होता था? pic.twitter.com/5TFbwABQhA
— Sanjay Yadav (@sanjuydv) January 15, 2021
पत्रकार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पूछा था कि इंडिगो के स्टेशन मैनेजर रूपेश सिंह की हत्याकांड के बाद अभी तक पुलिस के हाथ खाली क्यों है। इस दौरान सीएम से एक पत्रकार ने रूपेश सिंह हत्याकांड मामले पर सवाल पूछा जिसपर सीएम भड़क गए. उन्होंने पलटकर पत्रकारों से पूछा कि आपको पता है तो आप ही बता दीजिए.
अनुकम्पाई CM @NitishKumar का इकबाल खत्म है, अधिकारी, मंत्री उनकी एक नहीं सुनते हैं यह सब जानते हैं! पर कुछ शर्म तो बची होगी?
कितना सहम सहम कर जिएँगे बिहारवासी?
लगातार हत्या, बलात्कार, अपहरण के बीच ऐसी सरकार, ऐसा मुखिया है जो समझते हैं कि वो हर जिम्मेदारी और जवाबदेही से ऊपर हैं! pic.twitter.com/10bGN5EmwD— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) January 15, 2021
पत्रकार से पूछा- आप किसके समर्थक
साथ ही उन्होंने कहा कि आप किसके समर्थक हैं. पुलिस को डिमोरलाइज मत कीजिए. जंगलराज तो आपको भी याद है. वहीं, पत्रकारों ने सीएम से ये भी कहा कि बिहार के डीजीपी कभी फोन नहीं उठाते हैं जिसके बाद सीएम ने खुद डीजीपी को कॉल किया. पटना के आर ब्लॉक से दीघा तक 6 किलोमीटर लंबी सिक्स लेन सड़क का उद्घाटन करने पहुंचे नीतीश कुमार पर रूपेश सिंह की हत्या को लेकर पत्रकारों ने कई सवाल खड़े किए।
सवाल पूछे जाने पर भड़के नीतीश कुमार, डीजीपी को मिलाया फोन
रूपेश हत्याकांड पर सवाल पूछे जाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भड़क गए। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि आपको जानकारी है तो बताइए। रूपेश के हत्यारे नहीं बचेंगे। इतना ही नहीं उन्होंने पत्रकारों से पूछ लिया कि आप किस पार्टी से हैं। बिहार में 15 साल जब अपराध होता था तब कोई नहीं बोलता था। आज अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाती है। नीतीश ने कहा कि स्पेशल टीम मामले की जांच कर रही है। हत्या के पीछे कोई न कोई कारण होता है। अगर आपके पास किसी अपराध के बारे में जानकारी है तो सीधा हमें बताइए। पत्रकारों ने जब मुख्यमंत्री से पूछा कि आखिर वे किसे सूचना दें तो इसपर नीतीश ने कहा कि आप सीधे बिहार के डीजीपी को जानकारी दीजिए। पत्रकारों ने आरोप लगाया कि बिहार के डीजीपी फोन नहीं उठाते हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री ने खुद डीजीपी को फोन मिलाया। मुख्यमंत्री के फोन को डीजीपी एसके सिंघल ने दो रिंग के बाद ही उठा लिया। फिर नीतीश ने उनसे कहा कि डीजीपी साहब फोन उठाया करिए।