किसानों पर लाठीचार्ज का मुद्दा गरमाया : भाजपा ने 5 सदस्यीय टीम की गठित….पूर्व विधायक सहित 5 सदस्यीय टीम हुई रवाना
रायपुर 19 फरवरी 2020। धान खरीदी को लेकर चक्का जाम कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज का मुद्दा गरमाता जा रहा है। कांग्रेस जहां इस मुद्दे पर बचाव की मुद्दा में है, तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा ने इस मामले में एक दल का गठन किया है, जो केशकाल जाकर हालात का जायजा लेगा। इस दौरान भाजपा नेता प्रभावित लोगों से भी बातचीत करेगा।
आज भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर से भाजपा की 5 सदस्यीय दल केशकाल के लिए रवाना हो गयी है । धान खरीदी नहीं होने से परेशान किसानों द्वारा केशकाल में चक्का जाम करने पर वहां के किसानों पर लाठी चार्ज किया गया है। भाजपा के पांच सदस्यीय दल में पूर्व मंत्री केदार कश्यप, सुश्री लता उसेंडी, पूर्व विधायक सेवक राम नेताम, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पूनम चंद्राकर एवं किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संदीप शर्मा शामिल हैं।