पूर्व IAS नारायण सिंह का अंतिम संस्कार सुबह 11 बजे……अकस्मात निधन से ब्यारोक्रेसी मर्माहत….

Update: 2020-02-07 09:52 GMT

रायपुर 7 फरवरी 2020। पूर्व IAS नारायण सिंह के निधन की खबर से ब्योरोक्रेसी बिरादरी मर्माहत है। NPG में खबर पोस्ट होते ही ये खबर आग की तरह प्रदेश भर में फैली। वहीं सोशल मीडिया व व्हाट्सएप ग्रुपों में लगातार नारायण सिंह के निधन पर शोर श्रद्धांजलि का तांता लग लग। मौजूदा IAS अफसरों के अलावे पूर्व IAS अफसरों ने भी नारायण सिंह के निधन पर दुख जताया है।

1977 बैच के IAS नारायण सिंह का देर रात राजधानी के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार कल सुबह 11 बजे किया जायेगा। हालांकि पूर्व में ये खबरें आयी थी कि शुक्रवार को ही उनकी अंतिम यात्रा निकलेगी, लेकिन परिजनों के रायपुर पहुंचने में विलंब की वजह से अब अंतिम संस्कार का कार्यक्रम कल सुबह किया जायेगा।

सुबह कचना के ड्रीम सिटी से अंतिम यात्रा देवेंद्र नगर मुक्तिधाम के लिए निकलेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा। अंतिम यात्रा में प्रदेश के कई आईएएस अफसर सहित गणमान्य माजूद रहेंगे। नारायण सिंह को कल बैचेनी और सांस लेने में दिक्कत के बाद रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। 66 साल के नारायण सिंह 2018 में बिजली विनियामक आयोग के चेयरमैन पद से रिटायर हुए थे।

 

 

Tags:    

Similar News