होटल गिरिराज की डायरेक्टर पर भाभी ने लगाया प्रताड़ित करने का आरोप, कहा- संपत्ति हड़पने के लिये रच रही है साचिश….

Update: 2020-03-14 12:48 GMT

रायपुर 14 मार्च 2020। होटल गिरिराज और पुरोहित परिवार का संपत्ति विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब परिजनों ने पुरोहित होटल की डाॅयरेक्टर नेहा पुराहित पर कई गंभीर आरोप लगाये है। आज इस मामले में नेहा पुरोहित की भाभी और उसके भाई ने पत्रकार वार्ता कर इसकी जानकारी दी है। नेहा पुरोहित पर भाभी योगिता ने बताया कि ससुर की मौत के बाद से ही नेहा ने संपत्ति हड़पने के लिये उसे और उसके पति समेत पूरे परिवार को प्रताड़ित किया है।

आये दिन वो किसी न किसी पर वो उनसे झगड़े करती है। समझाने पर हाथापाई करने लगती है। इस मामले में उन्होंने कई बार पुलिस से भी शिकायत की थी। पर किसी तरह की कोई सुनवाई नहीं हुई है। कुछ राजनितिक लोगों के साथ मिलकर वो उनका होटल और संपत्ति हथियाना चाहते है। इसके लिये नेहा ने हर हथकंड़ा अपना लिया है। योगिता ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये बताया कि नेहा के द्वारा परिवार को फंसाने के लिये कई साजिश भी रच चुकी है और कई झूठे केस में अपने भाई को फंसा चुकी है। परिजनों ने नेहा पुरोहित के खिलाफ शिकायत करते हुये पुलिस कार्रवाई की मांग की है।

बता दें कि इसके पहले 24 फरवरी को नेहा पुरोहित ने पत्रकार वार्ता लेकर अपने भाई और भाभी पर कई गंभीर आरोप लगाये थे। नेहा ने अपने भाई और भाभी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। इस मामले को लेकर नेहा ने थाने में भी शिकायत की थी।

Tags:    

Similar News