कलेक्टर ने अफसरों को चेताया, 15 दिन में ग्राउंड जीरो पर दिखना चाहिए, वरना खैर नही, अफसरों में हड़कंप

Update: 2021-07-01 01:04 GMT

कोरबा, 1 जुलाई 2021। कोरबा कलेक्टर रानू साहू एक बार फिर आज एक्शन में नजर आई। कलेक्टर ने अफसरो को दो टूक कह दिया कि अगर 15 दिन में ग्राउंड जीरों पर काम नही दिखा तो खैर नही।
दरअसल कल दोपहर कलेक्टर रानू साहू समीक्षा बैठक ले रही थी। बैठक में नगर निगम, पीडब्लूडी, विद्युत विभाग, शिक्षा विभाग सहित अन्य दूसरे विभागों के अफसर शामिल थे। जिले में चल रहे विकास कार्यो की समीक्षा बैठक में आवासीय पटटा वितरण में लेटलतीफी सहित वर्ष 2019 से लंबित पड़े अनेक कार्यो को लेकर कलेक्टर जमकर नाराज हो गयी। रहा-सहा कसर शिक्षा विभाग ने पूरा कर दिया। उन्होने बीच बैठक में अधिकारियों को चेताते हुए स्पष्ट कर दिया कि शासन पैसा काम करने के लिए दे रही है, और वो काम जमीन पर दिखने चाहिए। कलेक्टर रानू साहू ने अफसरो को चेता दिया कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं के अनुरूप ग्राउंड जीरो पर कार्यो में प्रगति और उसका लाभ आम जनता को मिलना चाहिए। करीब डेढ़ घंटे चली इस बैठक में कलेक्टर रानू साहू के सख्त तेवर को देखकर अफसर सकते में थे। रानू साहू ने एनपीजी से चर्चा करते हुए बताया कि अधिकारियों को 15 दिनों के भीतर जमीनी स्तर पर काम शुरू करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही लापरवाही बरतने वाले अफसरों को चेतावनी देते हुए शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने को कहा गया है, ताकि उसका सीधा लाभ समय पर आमजन का मिल सके।

Tags:    

Similar News