महिला की हत्या कर नदी किनारे आरोपी फरमा रहा था आराम… पुलिस ने पकड़ा, बीते दिनों मर्डर कर हुआ था फरार…
धमतरी 22 मई 2021. महिला को मौत के घाट उतारकर फरार होने वाले सनकी आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा है. दरअसल तीन दिन पूर्व खल्लारी थाना इलाके के ग्राम आमाबहार में सिरफिरे युवक ने पलंग में लगे लकड़ी के पाटी से तीन लोगों के ऊपर हमला कर दिया था. हमले में एक महिला आयती बाई मरकाम की मौके पर ही मौत हो गया थी, जबकि अन्य दो युवक तुलसीराम और कामध्वज घायल हो गए थे. आरोपी घटना के बाद से ही फरार चल रहा था.
खल्लारी पुलिस को आज सूचना मिली कि, मैनपुर ब्लॉक के ग्राम ढोलसरई नदी के किनारे आरोपी आराम फरमा रहा है. सूचना के बाद ग्रामीणों की मदद से आरोपी युवक को धर दबोचा गया. आरोपी को थाने लाकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.