आतंकी मॉड्यूल भंडाफोड़ का दावा : दिल्ली पुलिस ने 6 आतंकवादियों को पकड़ने का किया दावा..दो पाकिस्तान प्रशिक्षित.. विस्फोटक हथियार बरामद

Update: 2021-09-14 08:27 GMT

नई दिल्ली,14 सितंबर 2021। दिल्ली पुलिस ने छ कथित आतंकियों को पकड़ने का दावा करते हुए बताया है कि इनमें दो पाकिस्तानी प्रशिक्षित आतंकी शामिल हैं। पुलिस का दावा है कि इनके पास हथियार और विस्फोटक बरामद हुए है।
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल डीसीपी प्रमोद कुशवाहा ने बताया
”यह आतंकी माड्युल था जिसमें छ लोग शामिल थे, इनमें दो पाकिस्तान से प्रशिक्षित हैं,ये समूह दिल्ली और आसपास के इलाक़ों में धमाका करना चाहते थे इनके निशाने पर भीड़भाड़ वाली जगहें थी”
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की टीम ने इस कथित आतंकी माड्युल को पकड़ने के लिए दिल्ली और उत्तरप्रदेश में भी छापेमारी का दावा किया है।

Tags:    

Similar News