WhatsApp Translate Message Feature: व्हाट्सऐप का नया तोहफा: अब हर भाषा बनेगी आपकी, जानें कैसे काम करेगा ट्रांसलेट फीचर..

Whatsapp Translate Message Feature: व्हाट्सऐप जल्द ही 'Translate Message' नाम का नया फीचर लाने वाला है। इससे आप दूसरी भाषा के मैसेज को अपनी भाषा में पढ़ सकेंगे। यह फीचर पहले Android बीटा यूज़र्स को मिलेगा। इसमें कई भाषाएँ शामिल होंगी, जैसे हिंदी, अंग्रेजी, स्पेनिश और रूसी। इससे लोगों के बीच बातचीत और आसान हो जाएगी।

Update: 2024-07-18 15:00 GMT

WhatsApp

Whatsapp Translate Message: आजकल हर कोई व्हाट्सऐप चलाता है। अब व्हाट्सऐप अपने यूज़र्स के लिए एक नया फीचर लाने की तैयारी कर रहा है। इस नए फीचर का नाम है 'Translate Message'। इस फीचर से लोग अलग-अलग भाषाओं के मैसेज को अपनी भाषा में बदल कर पढ़ पाएंगे। इससे व्हाट्सऐप चलाना और भी आसान हो जाएगा। आइए इस व्हाट्सऐप के ट्रांसलेट मैसेज फीचर के बारे में पूरी जानकारी जानते हैं।

व्हाट्सऐप का ट्रांसलेट मैसेज फीचर: किसे मिलेगा पहले

वेबसाइट WABetaInfo की खबर के मुताबिक, व्हाट्सऐप का यह नया फीचर पहले Android के बीटा यूज़र्स को मिलेगा। यह फीचर व्हाट्सऐप के 2.24.15.12 वर्जन अपडेट के साथ आएगा। बीटा यूज़र्स इस नए फीचर को ट्राइ कर सकेंगे। अगर आप भी इसे इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो आपके फोन में व्हाट्सऐप का नया वर्जन होना चाहिए।

व्हाट्सऐप पर ट्रांसलेट मैसेज फीचर कैसे काम करेगा

WABetaInfo ने व्हाट्सऐप के इस Translate फीचर को समझाने के लिए एक फोटो भी दिखाई है। इस फोटो में दिख रहा है कि यूजर ने स्पेनिश भाषा के एक मैसेज को अंग्रेजी में बदल दिया है।

अगर आप भी इस फीचर को इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो आपको दो भाषाएं चुननी होंगी। पहली वह भाषा जिसमें आपको मैसेज मिला है, और दूसरी वह भाषा जिसमें आप मैसेज को पढ़ना चाहते हैं। जब आप पहली बार इस फीचर को इस्तेमाल करेंगे, तो व्हाट्सऐप आपको एक मैसेज भेजेगा।

इस मैसेज में आपसे लैंग्वेज पैक डाउनलोड करने को कहा जाएगा। जैसे ही आप इसे डाउनलोड कर लेंगे, आपका मैसेज दूसरी भाषा में बदल जाएगा। यह बदला हुआ मैसेज आपको एक नए लेबल के साथ दिखेगा।

इससे आप असली मैसेज और बदले हुए मैसेज में आसानी से फर्क कर पाएंगे। याद रखें, व्हाट्सऐप अभी इस नए फीचर पर काम कर रहा है। उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही इसे सभी यूज़र्स के लिए लेकर आएगी।

व्हाट्सऐप ट्रांसलेट मैसेज: कौन-कौन सी भाषाएं होंगी शामिल

व्हाट्सऐप के इस 'Translate Message' फीचर की सबसे अच्छी बात यह है कि यह सिर्फ हिंदी और अंग्रेजी तक ही सीमित नहीं है। आप इससे कई अलग-अलग भाषाओं में मैसेज का अनुवाद कर सकेंगे। शुरुआत में यह फीचर स्पेनिश, पुर्तगाली, अरबी, हिंदी और रूसी जैसी भाषाओं को सपोर्ट करेगा।

आने वाले समय में कंपनी इस फीचर में और भी भाषाएं जोड़ सकती है। इससे दुनिया भर के लोगों के बीच बातचीत करना और भी आसान हो जाएगा।

Full View

Tags:    

Similar News