मात्र ₹1299 में लॉन्च हुआ 30dB ANC वाला Lava Probuds Wave 931 नेकबैंड, 10 मिनट चार्ज पर चलेगा 10 घंटे!

Lava Probuds Wave 931 नेकबैंड भारत में ₹1299 में लॉन्च हुआ है। इसमें 30dB ANC, 13mm ड्राइवर्स, 40 घंटे बैटरी और 10 मिनट चार्ज पर 10 घंटे प्लेबैक मिलता है। शुरुआती 500 ग्राहकों के लिए इसकी कीमत ₹1099 रखी गई है।

Update: 2025-12-23 18:23 GMT

Lava Probuds Wave 931 Neckband News Hindi: Lava के ऑडियो ब्रांड Probuds ने भारतीय मार्केट में अपना नया वायरलेस नेकबैंड Probuds Wave 931 उतार दिया है। कम बजट में प्रीमियम फीचर्स चाहने वालों के लिए यह एक जबरदस्त ऑप्शन है। इस नेकबैंड में न केवल शानदार लुक मिलता है, बल्कि शोर-शराबे को रोकने के लिए ANC फीचर भी दिया गया है। कंपनी ने इसे खास तौर पर उन लोगों के लिए बनाया है जो ट्रैवलिंग, जिम या ऑफिस में घंटों म्यूजिक सुनते हैं। यह डिवाइस दिखने में जितना स्टाइलिश है, फीचर्स के मामले में उतना ही पावरफुल। आइए जानते हैं इस किफायती Probuds Wave 931 नेकबैंड में आपको क्या-क्या खास मिलने वाला है।

डिजाइन ऐसा जो सबको पसंद आए

Probuds Wave 931 को बहुत ही प्रीमियम मैटेलिक फिनिश के साथ डिजाइन किया गया है। यह देखने में काफी क्लासी लगता है और इसे पहनना भी बहुत आरामदायक है। कंपनी ने इसे दो खास रंगों में यानि सेलेस्टियल क्रोम और वायलेट एक्लिप्स में पेश किया है। इसकी खास बनावट की वजह से यह कानों में अच्छी तरह फिट हो जाता है, जिससे भागदौड़ या एक्सरसाइज करते समय इसके गिरने का डर नहीं रहता।

शानदार साउंड और नॉइज कैंसलेशन

अच्छी आवाज के लिए इस नेकबैंड में 13mm के बड़े ड्राइवर्स दिए गए हैं, जो बेस और म्यूजिक की क्वालिटी को बढ़ा देते हैं। इसमें 30dB का एक्टिव नॉइज कैंसलेशन (ANC) मिलता है, जो बाहर के शोर को काफी हद तक कम कर देता है। इसके अलावा, कॉल पर बात करने के लिए इसमें ENC टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे ट्रैफिक या भीड़ में भी आपकी आवाज एकदम क्लियर सुनाई देती है।

बैटरी और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट

इस नेकबैंड की बैटरी लाइफ इसकी सबसे बड़ी खूबी है। एक बार फुल चार्ज करने पर यह बिना ANC के 40 घंटे और ANC के साथ 31 घंटे तक चलता है। इसमें Type-C फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी के अनुसार अगर आप जल्दी में हैं, तो सिर्फ 10 मिनट चार्ज करके इसे 10 घंटे तक इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे पूरा चार्ज होने में करीब 1 घंटा लगता है।

स्मार्ट फीचर्स और गेमिंग मोड

गेम खेलने वालों के लिए इसमें 45ms की लो-लेटेंसी दी गई है, जिससे साउंड में कोई देरी नहीं होती। इसमें ब्लूटूथ 5.4 का इस्तेमाल किया गया है, जो बहुत ही स्टेबल कनेक्टिविटी देता है। इसमें एक साथ दो डिवाइस कनेक्ट करने की सुविधा भी मिलती है। साथ ही, यह IPX5 वाटर रेजिस्टेंस है, यानी पसीने या पानी की हल्की बूंदों से यह खराब नहीं होगा। इसमें मैग्नेटिक हॉल स्विच दिया गया है, जिससे ईयरबड्स को एक साथ मिलाते ही म्यूजिक पॉज हो जाता है और अलग करते ही म्यूजिक फिर से शुरू हो जाता है।

कीमत और सेल की जानकारी

भारत में Probuds Wave 931 की रेगुलर कीमत ₹1,299 रखी है। लेकिन सेल के पहले दिन शुरुआती 500 ग्राहकों के लिए यह सिर्फ ₹1,099 में उपलब्ध होगा। इसकी सेल 24 दिसंबर 2025 को दोपहर 12 बजे से Amazon.in और Lava के ऑनलाइन स्टोर पर शुरू होगी।

Tags:    

Similar News