India’s Spam Alert: 4168 करोड़ स्पैम कॉल्स से मचा हड़कंप, Truecaller की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा!

India’s Spam Shield Truecaller 2025 Report News: Truecaller की “India’s Spam Shield 2025” रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि भारत में 2025 के दौरान 4168 करोड़ स्पैम कॉल्स और हजारों करोड़ स्पैम मैसेज दर्ज किए गए। स्कैमर्स अब बैंक और सरकारी अधिकारी बनकर लोगों को निशाना बना रहे हैं, जबकि 2026 में AI-आधारित फ्रॉड का खतरा और बढ़ने की चेतावनी दी गई है।

Update: 2026-02-12 06:10 GMT

Image Source: truecaller.com/blog

India’s Spam Shield Truecaller 2025 Report: डिजिटल भारत के इस दौर में डिजिटल पेमेंट, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग जैसी सुविधाएं आम हो चुकी हैं। लेकिन इस गति से बढ़ने के साथ ही एसएमएस और कॉल्स के माध्यम से होने वाली धोखाधड़ी भी बहुत तेजी से बढ़ रही है। Truecaller की नई “India’s Spam Shield 2025” रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में डिजिटल फ्रॉड का खतरा अब पहले से ज्‍यादा खतरनाक साबित हो रहा है।

यह रिपोर्ट बताती है कि कैसे स्कैमर्स अब बैंकों और सरकारी संस्थाओं का नाम लेकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। अगर आप भी स्मार्टफोन यूजर हैं, तो यह डेटा आपके होश उड़ा सकता है। चलिए जानते हैं आखिर स्पैम की इस दुनिया में आपके साथ क्या खेल हो रहा है।

4000 करोड़ से ज्यादा स्पैम कॉल्स: आखिर क्या कहता है डेटा?

रिपोर्ट के अनुसार, साल 2025 में भारत में कुल 4,168 करोड़ स्पैम कॉल्स की पहचान की गई है,। इनमें से यूजर्स ने खुद करीब 1,189 करोड़ कॉल्स को ब्लॉक किया, जबकि 770 करोड़ कॉल्स पूरी तरह से फ्रॉड और धोखाधड़ी के इरादे से किए गए थे। इतना ही नहीं, स्पैम मैसेजेस का आंकड़ा तो और भी भयानक है, जो 12,903 करोड़ तक पहुंच गया है। औसतन एक स्पैम कॉल की ड्यूरेशन 1.8 मिनट रही, जो यह दिखाता है कि ये कॉल्स न केवल आपको परेशान कर रही हैं, बल्कि आपका कीमती समय भी बर्बाद कर रही हैं।

बैंकिंग और सरकारी अधिकारी बनकर हो रहा है बड़ा फ्रॉड

स्कैमर्स अब आम लोगों को ठगने के लिए बेहद प्रोफेशनल और 'Identity' वाले तरीके अपना रहे हैं। रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि फ्रॉड कॉल्स अक्सर बैंकों, सरकारी अथॉरिटीज, पेमेंट प्लेटफॉर्म्स और बड़े ब्रांड्स के नाम पर किए जाते हैं। ये जालसाज (फ्रॉडस्टर) खुद को अधिकारी बताकर लोगों में डर पैदा करते हैं और उनसे सेंसिटिव जानकारी निकलवाने की कोशिश करते हैं,। साल 2025 के दूसरे हिस्से में स्पैम मैसेजिंग की संख्या में भी भारी बढ़ोतरी देखी गई है, जो सीधे तौर पर आपकी प्राइवेसी के लिए एक बड़ा अलार्म है।

Truecaller ने बचाए हर दिन के 21.7 लाख घंटे

स्पैम कॉल्स सिर्फ डिस्टर्ब नहीं करतीं, बल्कि ये हमारे फोकस और कॉन्फिडेंस को भी प्रभावित करती हैं। Truecaller के ब्लॉकिंग टूल्स और कम्युनिटी रिपोर्टिंग की मदद से 1,189 करोड़ कॉल्स को यूजर्स तक पहुंचने से पहले ही रोक दिया गया। इसका नतीजा यह हुआ कि भारतीयों के हर दिन करीब 21.7 लाख घंटे बर्बाद होने से बच गए। अगर इसे बड़े पैमाने पर देखें, तो इस टेक्नोलॉजी ने न सिर्फ लोगों का समय बचाया, बल्कि डिजिटल ट्रांजेक्शन के दौरान होने वाली जल्दबाजी की गलतियां और स्ट्रेस भी काफी हद तक कम हुआ है।

2026 के लिए अलर्ट: AI वॉइस और WhatsApp पर बढ़ेगा खतरा

आने वाला समय और भी चुनौतीपूर्ण हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, 2026 में AI-जेनरेटेड वॉइस मेसेजेस और मल्टी-स्टेप फ्रॉड का ट्रेंड बढ़ेगा। अब स्कैमर्स सिर्फ नॉर्मल कॉल्स तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि वे तेजी से WhatsApp और Telegram जैसे थर्ड-पार्टी मैसेजिंग ऐप्स पर शिफ्ट हो रहे हैं। पहचान छिपाने के लिए आइडेंटिटी वेरिफिकेशन स्कैम्स और जाने-पहचाने संस्थानों के नाम पर फर्जीवाड़ा करने के नए तरीके अपनाए जा रहे हैं। अब किसी भी अनजान कॉल या मैसेज पर बिना जांचे भरोसा करना भारी पड़ सकता है।

सुरक्षा के लिए खास गाइडलाइंस: खुद को कैसे रखें सुरक्षित?

स्कैम से बचने के लिए Truecaller ने कुछ जरूरी सुरक्षा टिप्स साझा किए हैं:

▪︎ सबसे पहले, बैंकिंग, KYC अपडेट या अकाउंट सस्पेंशन से जुड़ी किसी भी 'Urgent' रिक्वेस्ट से सावधान रहें।

▪︎ कभी भी अपना OTP, PIN, Aadhaar, PAN या बैंक डिटेल्स किसी अनजान व्यक्ति के साथ शेयर न करें।

▪︎ अगर कोई कॉल या मैसेज स्पैम के रूप में फ्लैग किया गया है, तो उसे रिसीव न करें।

▪︎ इसके अलावा, किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने या अनट्रस्टेड सोर्स से ऐप डाउनलोड करने से बचें।

▪︎ हमेशा किसी पर भरोसा करने से पहले उसकी पहचान और उसके व्यवहार को सही तरह से जांच लेना जरूरी है।

Tags:    

Similar News