₹64,990 में लॉन्च हुआ Moto Book 60 Pro लैपटॉप, मिलेगा OLED डिस्प्ले और AI पावर का डबल कॉम्बो
Moto Book 60 Pro Launched in India: Motorola ने भारत में Moto Book 60 Pro लैपटॉप लॉन्च किया है। इसमें 14-इंच 2.8K OLED डिस्प्ले, Intel Core Ultra 7 तक का प्रोसेसर, 32GB RAM और 1TB SSD तक का सपोर्ट मिलता है। इस लैपटॉप कीमत ₹64,990 से शुरू होती है।
Moto Book 60 Pro Launched in India News Hindi: Motorola ने भारत में अपना नया Moto Book 60 Pro लैपटॉप लॉन्च कर दिया है। यह प्रीमियम लैपटॉप न सिर्फ दमदार प्रोसेसर के साथ आता है, बल्कि इसमें एडवांस AI फीचर्स, मिलिट्री ग्रेड मजबूती और शानदार OLED डिस्प्ले भी दिया गया है। कंपनी ने इसे उन यूज़र्स के लिए पेश किया है, जो पावरफुल परफॉर्मेंस और स्टाइलिश डिज़ाइन दोनों चाहते हैं।
दमदार डिस्प्ले और डिजाइन
Moto Book 60 Pro में 14-इंच का 2.8K OLED डिस्प्ले दिया गया है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट, 500 निट्स ब्राइटनेस और 100% DCI-P3 कलर गामट सपोर्ट करती है। इसकी पीक ब्राइटनेस 1,100 निट्स है, जिससे धूप में भी विज़िबिलिटी शानदार रहती है। डिस्प्ले को TÜV राइनलैंड सर्टिफिकेशन भी मिला है, जो आंखों की सुरक्षा सुनिश्चित करता है।
पावरफुल प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
Moto Book 60 Pro दो कॉन्फिग्रेशन में पेश किया गया है। इसमें Intel Core Ultra 5 225H प्रोसेसर के साथ 16GB DDR5 RAM का विकल्प मिलता है, जबकि हाई-एंड वेरिएंट में Intel Core Ultra 7 225H और 32GB DDR5 RAM दी गई है। दोनों मॉडल्स में 1TB तक SSD स्टोरेज का सपोर्ट है। यह लैपटॉप Windows 11 Home पर काम करता है और इसे स्मूद मल्टीटास्किंग व हाई परफॉर्मेंस के लिए डिजाइन किया गया है।
एडवांस फीचर्स और कनेक्टिविटी
Moto Book 60 Pro में Smart Connect फीचर दिया गया है, जिसके जरिए यूज़र्स आसानी से टैबलेट और लैपटॉप को कनेक्ट कर सकते हैं। इसमें Cross Control, Swipe to Stream और Fast File Transfer जैसे फीचर्स शामिल हैं।
सुरक्षा के लिए इसमें Windows Hello सपोर्ट वाला IR कैमरा और प्राइवेसी शटर दिया गया है। साउंड क्वालिटी बढ़ाने के लिए इसमें Dolby Atmos वाले डुअल स्पीकर्स लगे हैं।
कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, USB-A, USB-C, HDMI 2.1 और माइक्रोSD कार्ड स्लॉट जैसे कई पोर्ट दिए गए हैं। यह सिर्फ 1.39 किलोग्राम वज़न और 16.9mm मोटाई के साथ काफी पोर्टेबल है।
बैटरी और चार्जिंग
लैपटॉप में 60Wh बैटरी दी गई है, जो 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी लंबे समय तक स्मूथ परफॉर्मेंस देती है।
कीमत और उपलब्धता
भारत में Moto Book 60 Pro की शुरुआती कीमत ₹64,990 रखी गई है। यह कीमत Intel Core Ultra 5 और 16GB RAM वेरिएंट के लिए है। वहीं, Intel Core Ultra 7 और 32GB RAM वेरिएंट की कीमत ₹80,990 है।
कंपनी ने ऑफर्स के तहत इसे डिस्काउंट प्राइस पर भी उपलब्ध कराया है। Core Ultra 5 वेरिएंट ₹59,990 में और Core Ultra 7 वेरिएंट ₹75,990 में खरीदा जा सकता है। यह लैपटॉप Bronze Green और Wedgewood कलर ऑप्शन में Flipkart और Motorola India की वेबसाइट पर उपलब्ध है।