शिक्षक की मौत : कांवर यात्रा पर गये शिक्षक की कार में हुई मौत….. पूजा कर लौटते वक्त अचानक बिगड़ी तबीयत….मदद मांगने तक का नहीं मिला मौका, शोक की लहर

Update: 2021-08-10 01:48 GMT

कोरिया 9 अगस्त 2021। कांवर यात्रा पर गये एक शिक्षक की मौत हो गयी। शिक्षक का नाम रविंद्रनाथ तिवारी है, जो कोरिया में ही विज्ञान सहायक (सहायक शिक्षक) के तौर पर पदस्थ थे। जानकारी के मुताबिक सावन सोमवार के मौके पर शिक्षक रविंद्रनाथ तिवारी कोरिया के छुरी पहाड़ पर शिवधाम में कांवर यात्रा पर गये थे। सावन के महीने में वो हमेशा इस तरह से पूजा के लिए जाया करते थे। इसी कड़ी में वो कल गये हुए थे।

कांवर यात्रा से लौटने के दौरान उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गयी। सीने में तेज दर्द के बाद वो बैंकुठपुर-पटना रूट के पास खारा गांव के पास अपनी गाड़ी को सड़क के किनारे खड़ा किया और फिर उनकी कार में ही मौत हो गयी। आशंका है कि अचानक हार्ट अटैक के बाद वो मदद के लिए किसी को कॉल भी नहीं कर सके। कार में हुई मौत के बाद काफी देर के बाद लोगों को इसकी जानकारी हुई। लोगों के मुताबिक शाम करीब 5 बजे के आसपास उनकी कार वहां खड़ी हुई थी, ऐसे में आशंका है कि कार रोकने के तुरंत बाद ही उनकी अटैक से मौत हो गयी।

जानकारी के मुताबिक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालक पटना ब्लॉक बैकुंठपुर जिला कोरिया में विज्ञान सहायक में पदस्थ थे। जिला फेडरेशन कोरिया के सरंक्षक थे और लगातार शिक्षिकीय गतिविधि में सक्रिय रहते थे। उनके निधन की खबर के बाद शिक्षक समुदाय में शोक की लहर दौड़ गयी। आज उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा।

Tags:    

Similar News