टीआई विनीत दूबे समेत 2 सब इंस्पेक्टर और दो आरक्षकों का निलंबन समाप्त.. रायपुर पदस्थ किए गए .. आदेश जारी
रायपुर, 25 जुलाई 2020। पुलिस हिरासत से भाग कर ख़ुदकुशी किए जाने के मामले में निलंबित किए गए सभी पाँच पुलिसकर्मियों का निलंबन समाप्त करते हुए उनकी पदस्थापना रायपुर की गई है। डीजी डी एम अवस्थी ने देर शाम इस आशय के आदेश जारी किए।
इनमें टीआई विनीत दुबे, उप निरीक्षक मनीष यादव,उप निरीक्षक प्रियेश जॉन, आरक्षक दीनदयाल सिंह और आरक्षक एमटी लक्ष्मण राम कुजूर शामिल हैं।
चोरी के मामले में पूछताछ के दौरान पंकज बेग नामक संदेही पुलिस हिरासत से भाग कर ख़ुदकुशी कर गया था। इस मसले को लेकर इन सभी पाँचों के विरुद्ध आत्महत्या के लिए दूष्प्रेरणा का आरोप लगाते हुए अपराध दर्ज किया गया था। इन पांचो का निलंबन भी किया गया था।