सुनील शेट्टी ने इस बात को लेकर शाहिद और जैकी श्रॉफ की तारीफ, कही ये…

Update: 2020-02-08 07:47 GMT

मुंबई 8 फरवरी 2020। सुनील शेट्टी के अनुसार बी टाउन में जैकी श्रॉफ और शाहिद कपूर के कपड़े पहनने का तरीका (ड्रेसिंग सेंस) सबसे अच्छा है। बॉलीवुड के सबसे फिट सेलिब्रिटियों में से एक सुनील शेट्टी ने कहा, “फैशन में अगर मुझे किसी को फॉलो करना हुआ तो मैं जैकी श्रॉफ को करूंगा। वहीं, आज के दौर में देखा जाए तो जो सबसे अच्छी ड्रेस चुनते हैं वो शाहिद कपूर हैं। उन पर सारे परिधान अच्छे लगते हैं। मेरे ख्याल से ये दोनों उन कुछ लोगों में से हैं, जो अपने कपड़ों में सहज महसूस करते हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “अगर किसी के शरीर का आकार अच्छा है, तो उस पर कुछ भी अच्छा लगता है।” शेट्टी, जल्द ही प्रियदर्शिनी की बहुभाषी पीरियड ड्रामा फिल्म ‘मरक्कर अरबिकाडालिंते सिंहम’ में नजर आएंगे।

Tags:    

Similar News